Thu. Apr 24th, 2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अध्यक्षों से की बात, योजनाओं के बारे में दी जानकारी

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

12 मई 2020 मंगलवार

आज मंगलवार को मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ बिहार के विभिन्न  जिलों के जिला अध्यक्षों से सीधी बात की एवं विभिन्न प्रकार की जानकारियां ली। वहीं कुछ ऐसी जानकारियां जो बिहार सरकार के द्वारा लागू की गई है और वह धरातल पर कितनी लागू है। उसके बारे में भी इन लोगों से जानकारियां ली। इस अवसर पर बेगूसराय जिले के जदयू नगर अध्यक्ष के साथ अन्य व्यक्तियों से वार्ता की।

जदयू के बेगूसराय नगर अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि नीतीश कुमार  माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार से मैं और मेरे महानगर के 9 सेक्टर अध्यक्ष बिरजू चंद्रवंशी, छोटू यादव, फैज अहमद, जितेंद्र कुमार, अजय पासवान, मनीष शर्मा, वीरेंद्र पटेल, फुलेना महतो और राजीव जायसवाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात हुई।

इस अवसर पर बिहार सरकार के द्वारा जो योजना लागू की जा रही है एवं दूसरे राज्यों से जो प्रवासी मजदूर आ रहे हैं। उनके लिए क्या-क्या किया जा रहा है। सभी की जानकारी मुख्यमंत्री जी ने दी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने समझाया की आपस में प्रेम बनाकर रहे। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। सभी सरकारी योजना लेते समय, सोशल डिस्टेंस में रहे, मुंह में मास्क लगा कर रहे। अभी जो बिहार के बाहर से प्रवासी आ रहे हैं उनके कारण कुछ करोना के केस बढ़ रहे हैं। हो सकता है कि लॉक डाउन 15 से 20 दिन बढ़ाना पड़े।

लॉक डाउन के कारण ही इतनी स्थिति बिहार की अच्छी है।  सेक्टर अध्यक्ष ने यहां के प्रशासन की बात और नगर निगम के बारे में जानकारी दी। मेरे सेक्टर अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक, समूचे जिला प्रशासन की उनके काम करने के तरीके की प्रशंसा किया। मेरे सेक्टर अधीक्षण की बात सुनी और अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री जी द्वारा कही गई सभी सरकारी योजना पर आप लोग ध्यान दें। सभी लोगों को सही से जिनका अधिकार है उनके पास पहुंच जाए और किसी तरह की बात हो आप श्री अशोक चौधरी और श्री संजय झा मंत्री महोदय को नोट करा दे और मुख्यमंत्री आवास में भी नोट करा सकते हैं। जानकारी
दे सकते हैं। आज मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 6 जिला के अध्यक्ष, उसके प्रखंड अध्यक्ष और सेक्टर अध्यक्ष  जिला के संगठन प्रभारी सभी लोग मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed