बेगूसराय ::–
विजय श्री ::-
08 मई 2020 शुक्रवार
बेगूसराय जिला के 7 विधानसभा सीटों हेतु विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल द्वारा की गई।
भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह को साहेबपुरकमाल विधानसभा, पार्टी के पूर्व जिलाअध्यक्ष द्वय जयराम दास को बछवाड़ा विधानसभा, संजय सिंह को बखरी विधानसभा, सुनील राम को चेरियाबरियारपुर विधानसभा, अरविंद शर्मा को मटिहानी विधानसभा, नीलम सहनी को तेघड़ा विधानसभा एवं मुरारीमोहन झा को बेगुसराय के प्रभारी के रुप मे नियुक्त किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बेगूसराय जिले के 7 विधानसभा सीटों पर राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ियों को नेतृत्वकौशल दिखाने का जो अवसर प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें दिया है उसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि आप सबों ने लंबे समय तक पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया है एवं आने वाले समय में भी आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक अनवरत परिश्रम से आप आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय श्री दिलाने का काम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव ना केवल बेगूसराय की जनता के लिए बल्कि बेगूसराय के विकास को समुचित गति देने के उद्देश्य से काफी महत्वपूर्ण है एवं ऐसे अवसर पर आप सबों को मिली जिम्मेदारी निश्चित तौर पर उस महत्ता को और अधिक मजबूती प्रदान करती है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का अथक प्रयास एवं आम जनमानस का पार्टी के प्रति विश्वास मतदान का स्वरूप लेकर विजय को सुनिश्चित करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने सभी नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर आप सबों के कुशल व सक्षम नेतृत्व कौशल में आने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सहूलियत मिलेगी। बल्कि आमलोगों का विकास एवं भाजपा के प्रति विश्वास भी कायम रहेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर आप सबके दिशा निर्देशन में आम जनमानस एक बड़े बहुमत के साथ एनडीए के सभी घटक दलों के उम्मीदवारों को विजय बनाएगी।
इस मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, आशुतोष कुमार हीरा, राजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद, कुंदन भारती, अनिल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, जिला मंत्री राकेश पांडेय, अमरेश कुमार, सुमन कुमारी, मिर्तुंजय कुमार वीरेश, प्रदीप कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।