Fri. Jul 18th, 2025

जलालपुर के कोठेयां में पत्रकार की माता की श्रद्धापूर्वक मनायी गई पहली पुण्यतिथि

 

सारण –  छपरा कार्यालय , 8 मई ,

ब्यूरो प्रमुख –  चंद्र प्रकाश राज ,

जलालपुर के कोठेयां में पत्रकार की माता की श्रद्धापूर्वक मनायी गई पहली पुण्यतिथि

रिपोर्ट : के. के. सिंह सेंगर,
छपरा ग्रामीण (सारण) : जलालपुर प्रखंड के कोठेयां गांव में पत्रकार मलय कुमार सिंह की माता प्रेमारानी सिंह की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गई। इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। बताया गया कि उनका व्यक्तित्व परम धार्मिक व समाजिक था। वह गरीब व असहाय की मदद में हमेशा आगे रहती थी। इस अवसर पर परिजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि पुण्यात्मा स्व. प्रेमारानी सिंह शिक्षाविद एवं पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी, राजपूत उच्च विद्यालय छपरा के शिक्षक तथा उच्च विद्यालय जैतपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक पुण्यदेव नारायण सिंह की बहू तथा देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद हाई स्कूल (इडेन स्कूल) हथुआ (गोपालगंज) सहित डीएवी राजकीय इंटर कॉलेज सीवान के पूर्व वरीय शिक्षक नृपेंद्र नारायण सिंह की पत्नी थी।
मांझी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे, सर्वोदय नेता विजय कुमार, मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जदयू के जलालपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, सरंपच संघ के प्रभुनाथ सिंह, डॉ. प्रत्यूष कुमार सिंह, पत्रकार तीर्थराज शर्मा, मनोज तिवारी, अखिलेश कुमार ने भी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए पत्रकार मलय कुमार सिंह की माता के चित्र पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Related Post

You Missed