Fri. Dec 26th, 2025

भोजपुर :: तेज रफ्तार का कहर, ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत

 संदेश (भोजपुर) ::–

बबलू कुमार –

08 मई 2020 शुक्रवार

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के एक व्यक्ति तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

खबरों के अनुसार 65 वर्षीय टुनि लाल साह पिता-नथुनी साह का सक्कड़ी-नासरीगंज स्टेट हाईवे के आँखगांव बाईपास प्रतापपुर मोड़ पर दुर्घटना होने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि मृतक टुनिलाल साह अपने गांव प्रतापपुर से आँखगांव बाजार अपने छोटे से दुकान के लिए सामान लेने साइकिल से रहे थे। तेज गति से संदेश की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक के चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसके बाद घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर मृतक का साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

मृतक टुनि लाल अपने गांव में ही एक छोटा दुकान चलाते थे। इसी दुकान से इनका पूरा परिवार का भरण पोषण होता था। मृतक का दो लड़का दो लड़की है। इस घटना को लेकर अगल बगल के गाँव के ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे।

मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने बतलाया कि आंखगांव बाईपास प्रतापपुर मोड़ के पास हर समय दुर्घटना होते रहता है। इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी है लेकिन ग्रामीणों के द्वारा यहां ब्रेकर की बार-बार मांग करने के बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई करवाई नहीं किया जाता है। जिससे हर समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

घटना स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदेश, अंचलाधिकारी संदेश, संदेश थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर शव के पास पहुंच आक्रोशित सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों से वार्ता कर रहे हैं। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा बार-बार ब्रेकर बनाने की मांग किया जा रहा है।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्पीड ब्रेकर सड़क पर नहीं लगता है। हम लोग सड़क जाम कर बैठे रहेंगे। यहां बार-बार दुर्घटना होती है। इस दुर्घटना को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर जरूरी है। इसलिए हम लोग प्रशासन से मांग करते हैं कि हाई स्पीड ब्रेकर बनाने का काम करें।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed