Thu. Apr 24th, 2025

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा के नेतृत्व में छपरा जिला के मठ तथा मन्दिरों में खाद्य सामग्री का किया वितरण     

 

सारण, छपरा ::–

7 मई , गुरुवार

ब्यूरोचीफ – चंद्र प्रकाश राज 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा के नेतृत्व में छपरा जिला के मठ तथा मन्दिरों में खाद्य सामग्री का किया वितरण     

छपरा : जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने बताया कि पार्टी ने जिला के मठ तथा मन्दिरों की सूची तैयार करनें का दिशा निर्देश दिया गया था। उसी दौरान मठ तथा मन्दिरों के पुजारीयों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने निर्णय लिया की मठ तथा मन्दिरों में भी खाद्य सामग्री की आवश्यकता हैं और उन्होंने खाद्य सामग्री का वितरण शुरू कर दिया।

जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा के इस सराहनीय कार्य को देखतें हुए बिहार में इसे प्रदेश भाजपा द्वारा पूरे बिहार में लागू किया गया। खाद्य सामग्री का वितरण करतें हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया रौजा, अदालत परिसर, राजेन्द्र सरोवर , गुरूद्वारा आदि स्थानों पर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सत्या नन्द सिंह, आदित्य अग्रवाल, आईटी सेल के निशान्त राज आदि ने सराहनीय सहयोग किया।

जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने बताया जिले में प्रत्येक मण्डल में अवस्थित मन्दिरों और मठों की सूचि में कुल 1084 संख्या प्राप्त हुई हैं। उसमें मढ़ौड़ा विधान सभा के सभी मठ मन्दिरों में जहाँ आवश्यक हैं वहाँ राशन और पूजन सामग्री पहुँच गई हैं। शेष मण्डलों में भी बारी बारी से अपने कार्यकर्ताओं द्वारा सामग्री पहुंचाई जा रही हैं।

जिला अध्यक्ष जी ने पहले जरूरत मन्दो को भोजन देने का आग्रह राष्ट्रिय अध्यक्ष तथा प्रधान मंत्री एवम् प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिले के सभी कार्यकार्ताओ से किया।उसके बाद उनकी सोच में यह बात आई की लॉक डाउन के कारण मन्दिरो में भी किसी का आना जाना नहीं हैं फलतः वहाँ के पुजारियों की भी चिंता होनी चाहिए और जिले भर में यह काम प्रारम्भ हुआ जो क्रमशः चल रहा हैं।

इतना नहीं जिला अध्यक्ष जिले की हर समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व के सामने रखने का कम भी कर रहे हैं चाहे जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं उन्हें राशन किस प्रकार मिले इसकी बात हो या दूसरे प्रदेशों में फँसे विद्यार्थी मजदूर और तीर्थ यात्रीयों को बुलाने की बात हो, किसानों की फसल की क्षति पूर्ति कैसे होगी या जिले के राईस मिल में तैयार चावल बोरें के आभाव में गोदाम में नहीं पहुँचने की बात हो। नगर निगम द्वारा सेनेट्राइजेशन और छिड़काव की व्यवस्था इत्यादि।

जिला अध्यक्ष ने बताया की पार्टी के आह्वान पर इस वैश्विक महामारी में अपने कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य करते हुए अबतक 58912 लोगों को भोजन कराया गया हैं।28465 परिवारो को राशन पहुँचाया गया और 12578 मास्क एवम् साबुन तथा सेनेटाइजर दिया गया हैं।इसके लिए जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया हैं।

Related Post

You Missed