बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
6 मई 2020 बुधवार
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बेगूसराय जिले में पार्टी के विभिन्न मंचों, मोर्चाओं की घोषणा करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में बछवाड़ा विधान सभा से राममूर्ति चौधरी को मनोनीत किया।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रुप में रामकुमार वर्मा (चेरियाबरियारपुर विधानसभा), महिला मोर्चा की अध्यक्षा के रूप में श्रीमति सुनैना देवी (तेघड़ा विधानसभा), पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष के रुप मे देवानन्द कुशवाहा (बेगूसराय विधानसभा), अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष के रुप में रामशंकर पासवान (बखरी विधानसभा) एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रुप में मो० परवेज आलम (बखरी विधानसभा) का मनोनय किया गया।
उन्होंने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सबों के कुशल नेतृत्व में पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। बल्कि आप सबके कर्तव्य परायणता एवं दृढ़ निश्चय से प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। आज आप सबों के मनोनय के उपरांत अंतर्मन से हर्ष की जो भावना अभिभूत कर रही है वह निश्चित तौर पर एक निष्ठावान सहयोगी के प्राप्त होने पर मिलने वाले खुशी का द्योतक है, आप सबों के नेतृत्व में हम पुनः नए कीर्तिमान को स्थापित करने में सफल होंगे।
इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने कहां कि निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं के बीच से ऐसे व्यक्तियों का चुन कर नेतृत्व में आना भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों के अनुरूप है। आप सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व कौशल में भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण जिले में अपनी पकड़ को और अधिक प्रगाढ़ता प्रदान करने के साथ-साथ जन सुलभ होकर, आम लोगों के सुख दुख का हिस्सेदार बनेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में आप सब की महती भूमिका के निर्वाह से पार्टी को निश्चित तौर पर विजयश्री मिलेगी।
नवमनोनय के मौके पर उपाध्यक्ष कुन्दन भारती, बलराम प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, जिला महामंत्री आशुतोष कुमार हीरा, राजीव वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, जिला मंत्री राकेश पांडेय, अमरेश कुमार समेत अन्य लोगों ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके स्वर्णिम कार्यकाल के कामना की।