पटना ::–
01 मई, 2020
मजदूर दिवस के अवसर पर कायस्थ कल्याणकारी सभा पंजीकरण संख्या-बार/09637/19 ने लाॅक डाउन को देखते हुए सांगठनिक संरचना विषय आॅनलाइन परिचर्चा रखा गया।
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्दोष कुमार वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संजय कुमार अम्बष्ट, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजेश कुमार सक्सेना, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पुनीत जौहरी, राष्ट्रीय संरक्षक वी के रावत, राष्ट्रीय उपसंरक्षक एम् पी सक्सेना, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सक्सेना, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु प्रताप जी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संजीव सक्सेना, बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री चंदन कुमार, बिहार प्रमुख महासचिव प्रमोद शेखर वर्मा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ मुन्नी प्रसाद आदि ने सांगठनिक संरचना विषय आॅनलाइन परिचर्चा, मजदूर दिवस, और करोना के त्रासदी पर विस्तृत विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय उपाध्यक्षसंजय कुमार अम्बष्ट ने कहा कि मजदूर विकास के धरोहर हैं ।उसके विकास के बिना विकास की कल्पना मिथ्या भ्रम है ।धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार सक्सेना ने किया।