Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: जदयू नगर अध्यक्ष मुकेश जैन ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन बात कर जिले की समस्याओं को रखा

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

01 मई 2020 शुक्रवार

आज मजदूर दिवस है, मजदूर केबल वह नहीं होते जो दो जून की रोटी के लिए काम करते हैं। बल्कि समाज में हर कोई मजदूर है। मजदूर दिवस पर इनको शत-शत नमन।

आज मजदूर दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों से ऑनलाइन बात की और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से रूबरू हुए।

इस संबंध में बेगूसराय जदयू नगर अध्यक्ष मुकेश जैन ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन बात की। उन्होंने कहा कि परम आदरणीय मुख्यमंत्री जी सभी जिला अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की है। सभी का हालचाल पूछा, सभी को प्रशासन का पालन करने को कहा गया। जो सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है सभी को जानकारी दी गई। सभी जिला अध्यक्षों को बोलने का मौका दिया गया।

मैं अपने नगर निगम बेगूसराय के बारे में जानकारी दी। सभी काम अच्छे तरह से हो रहा है। सरकार की सारी योजना बांटी जा रही है। हमारे जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा बहुत मेहनत से काम कर रहे हैं। नगर निगम के द्वारा जो कार्य हो रहा है थोड़ा उसमें मॉनिटरिंग करने की जरूरत है। यह बात मैंने मुख्यमंत्री के सामने रखी।

मुख्यमंत्री जी के साथ माननीय मंत्री अशोक चौधरी, माननीय मंत्री संजय झा, माननीय मंत्री नीरज कुमार सभी जिला अध्यक्ष की बात को नोट किया जा रहा था। और कहा गया कि कोई अगर और बात हो तो आप लोग माननीय मंत्री जी को नोट करा देंगे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed