Fri. Jul 18th, 2025

भोजपुर :: एक सप्ताह के अंदर जांच कर डीलर पर कार्रवाई होगी के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त

भोजपुर (आरा) ::–

बबलू कुमार- 

30 अप्रैल 2020 गुरुवार

करोना महामारी में सरकार के द्वारा गरीबों को राशन देने में भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड के पिपरहिया के डीलर कामेश्वर यादव के द्वारा अनाज वितरण में धांधली करने को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन को बार-बार आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने पर जन अधिकार पार्टी लो आरा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार लगतार 6 दिन से आमरण अनशन करने के बाद हसनपुरा पंचायत के ग्राम पिपरहियाँ के डीलर कामेश्वर यादव के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा तीन सदस्यीय जाँच टीम बनाकर जांच करने का आदेश दिया है।

जिसमें आरा एवं उदवंतनगर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी मिलकर जांच करेंगे ।सदर अनुमंडल पदाधिकारी आरा मोबाइल से बात के क्रम में  तीनों पदाधिकारियों ने 1 सप्ताह का समय मांगा। उसके  आश्वासन के बाद अनशन पर बैठे जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा आमरण अनशन समाप्त करा दिया गया।

आमरण अनशन पर बैठे जाप नेता संतोष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने 7 दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है अगर 21 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो डीलर के खिलाफ पुनः अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर पूरे ग्रामीणों के साथ बैठने का काम करूंगा।

जाप युवा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बबन यादव ने कहा कि यह कार्रवाई गरीबों के पक्ष में हुई है। अगर डीलर पर कार्रवाई 7 दिनों के अंदर हो गया तो यह जीत दलितों गरीबों की मानी जाएगी।

जाप के जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि भोजपुर आरा में 80% डीलरों की मनमानी होती है। गरीबों को डीलरों के द्वारा धमकाया जाता है। अगर इस लाँक डाउन में गरीबों का राशन नहीं मिला तो वह भूखे मर जाएंगे। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि वे अपने निगरानी में गरीबों को राशन दिलवाए।

युवा जिला अध्यक्ष रघुपति यादव ने कहा कि प्रशासन ने डीलर पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। हम लोग हमेशा प्रशासन के साथ खड़े हैं। जाप के वि०वि०छात्र सुजीत कुशवाहा एवं छात्र जिला अध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट डीलरो के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगा तो हम लोग सभी छात्र रोड पर आ जाएंगे।

अनशन तुड़वाने में प्रदेश अध्यक्ष डॉ बब्बन यादव, अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, युवा अध्यक्ष रघुपति यादव, पप्पू गोप, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा ,रितेश कुमार, बंटी कुमार ,शशि भूषण यादव ,सरपंच सोनू ओझा ,मनीष कुमार ,मंटू कुमार ,धर्मेंद्र यादव ,बिगन मूसहर ,पूरन राम इस अनशन में शामिल हुए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed