भगवानपुर-बेगूसराय ::–
राजीव नयन ::–
26 अप्रैल 2020 रविवार
भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र के मेहदौली पंचायत के बगरस गांव में भारत गैस के उपभोक्ताओं के द्वारा अपने गैस सिलिंडर के साथ सड़क जाम करने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में सभी उपभोक्ताओं ने बताया है कि करीब एक माह से भारत गैस एजेंसी बनबारीपुर के संचालक द्वारा गैस उपलब्ध नही कराया जाता है। गैस उपलब्ध नही कराये जाने से आक्रोशित उपभोगताओं ने रविवार को भगवानपुर-समसा पथ को जाम कर विरोध जताया ।
इस बारे में पूंछने पर उपभोगता अमित कुमार, मीरा देवी, गीता देवी, सीता देवी, विजय कुमार सहित दर्जनों उपभोगताओं ने बताया कि हम लोगों का गैस खत्म हो गया है,जलावन नही है। जिसके चलते खाना बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। और जब गैस के लिए हमलोग बनबारीपुर भारत गैस एजेंसी जाते हैं तो वहा कर्मी कहते हैं कि आपलोग अपने गांव बगरस ही जाइये। आपलोंगों को हमारे कर्मी द्वारा होम डिलीवरी गैस मिलेगा, महीनों बित गये पर आज तक गैस नही मिला।
वहीँ उपभोक्ता सीता देवी सहित अन्य ने कहा कि घर में जलावन नही है,फलस्वरूप हमलोग गैस पर ही निर्भर हैं। गैस ही नही मिलेगा तो भोजन कैसे बनेगा और हमारा बाल बच्चा कैसे खाएगा। वही मीरा देवी ने कहा कि हम लोगों की समस्या को एजेंसी बाले नही सुनते हैं, जो उनके परचित के लोग जाते हैं उन्हें गैस दे देते हैं। वही गीता देवी ने बताया कि हम माथे पर सिलेंडर लेकर आते हैं और जाते है पर गैस नही मिल पा रहा है। फलस्वरूप हमलोग आक्रोशित होकर सड़क जाम करने को मजबूर हुए।
तत्पश्चात उपभोगताओं ने भारत गैस एजेंसी के कर्मियों के मनमानी के खिलाफ एसडीओ एवं बीडीओ साहब से उक्त भारत गैस एजेंसी संचालक पर क़ानूनी कारबाई करने की मांग की है, तथा सभी उपभोगताओं को गैस उपलब्ध करवाने की मांग की है। ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके।
जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद उक्त समसा-भगवानपुर पथ को जाम से मुक्त किया गया। विदित हो की इसके दो-तीन दिन पूर्व भी उक्त गैस एजेंसी के खिलाफ अखबार में खबर निकला था।