Fri. Jul 18th, 2025

वैश्विक महामारी के इस दौर में पूर्ण रूप से समर्पित एवं संपूर्ण निष्ठा के साथ डटे हुए हैं भाजपा कार्यकर्ता

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

22 अप्रैल 2020 बुधवार

वैश्विक महामारी के इस दौर में बेगूसराय के आम जनमानस की सेवा के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण रूप से समर्पित एवं संपूर्ण निष्ठा के साथ डटे हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह जी के दिशा निर्देशन एवं उनके आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी का एक बड़ा जत्था संपूर्ण जिले एवं नगर के विभिन्न वार्डों में जरूरतमंदों के सेवार्थ निरंतर प्रयासरत है। यह बातें भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।

उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों के साथ साथ शक्ति केंद्र प्रभारी के नेतृत्व में जिले में लगभग 400 जगहों पर जरूरतमंद लोगों तक खाद्यान्न उनकी सुरक्षा हेतु सैनिटाइजर, मास्क, साबुन जैसे मूलभूत चीजों को मुहैया कराया जा रहा है। बेगूसराय जिला अधिकारी एवं सभी अनुमंडल के पदाधिकारी समेत अन्य पुलिस के पदाधिकारियों से निरंतर संपर्क कर वो कोरोना से लड़ाई के खिलाफ में आ रही समस्याओं के निष्पादन में लगे हुए हैं।

सदर अस्पताल मे कोरोना की लड़ाई में आवश्यक किट, मास्क समेत अन्य वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर भी प्रयासरत हैं। ग्रामीण कस्बों में राशन वितरण में शुद्धता एवं एलपीजी सिलेंडरो के घर तक होने वाली डिलीवरी को लेकर भी वह निरंतर सदर अनुमंडल अधिकारी से संपर्क में रहने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी इस हेतु अपने आसपास के क्षेत्रों में निगरानी करने की बात कह रहे हैं। वैसे लोग जो बेगूसराय से बाहर रहकर अपने जीविकोपार्जन का कार्य करते थे एवं इस लॉकडाउन की वजह से उन्हें हो रही समस्याओं पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर भी त्वरित कार्यवाही कर संबंधित सभी लोगों तक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

बेगूसराय के सांसद लॉकडाउन के कारण बेगुसराय से दूर तो हैं परंतु उनका अंतर्मन सदैव बेगुसराय के आमजनमानस की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि बेगूसराय में लगभग सभी मंडलों में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के माध्यमों से आम जनमानस की सेवा निरंतर की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से खाद्यान्नों का वितरण, मास्क वितरण एवं क्षेत्रों को सैनिटाइज करना शामिल है।

बेगूसराय के प्रशासन एवं सामाजिक संगठन के साथ-साथ अन्य कई माध्यमों के जरिए जिस प्रकार से निरंतर जरूरतमंदों को खाद्यान्न एवं जरूरत कि वस्तुएं मुहैया कराई जा रही है। उसे देखकर निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है कि विपदा के काल में बेगूसराय का हर व्यक्ति एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कई एक माध्यमों से निरंतर सेवा के कार्य को गति दी जा रही है। जिससे बेगूसराय में किसी भी व्यक्ति को समस्या उत्पन्न नहीं हो।

फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे अन्य विभिन्न सोशल माध्यमों के जरिए भी सूचनाओं का आदान प्रदान कर जरूरतमंदों की सेवा को पूरा करने का काम भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं।केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप आम लोगों से शांति एवं धैर्य बनाए रखने की अपील के साथ उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु भी निवेदन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के सभी सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे एवं हमें यह विश्वास है कि बेगूसराय का हर एक व्यक्ति अपने घरों में सुरक्षित रह कर कोरोना के खिलाफ जंग में अपने सरकारों को सशक्तता प्रदान करने का काम करेंगे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed