सीपीएस हुआ ऑनलाइन, अब पढ़ाई में लॉकडाउन बाधा नहीं
ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज
विगत एक महीने के लॉकडाउन में जंहा पूरी दिनिया अस्त व्यस्त हो गयी है वंही विद्यार्थीओं के पठन पाठन पर इसका गहरा असर परा है।
शहर के सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल ने विद्यालय की लगभग समस्त गतिविधियों को ऑनलाइन कर दिया है। जिसका सीधा लाभ अभिभावकों और विद्यार्थियों को हो रहा है।
विद्यालय प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि लॉक डाउन के प्रथम सप्ताह में यह समझ आ गया था कि ये लड़ाई लम्बी होने वाली है। तभी से विद्यालय ने बच्चों को ऑनलाइन असाइनमेंट, प्रोजेक्ट देना सुरु कर दिया था। जिसको अभिभावकों ने काफी सराहा और विद्यार्थीओं ने काफी रुचि दिखाई।
विगत सप्ताह से विद्यालय अब स्कूल के सहज ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुँच रहा है। जंहा वीडिओज़, ऑडियो कॉन्टेंट, नोट्स और होम असाइनमेंट्स के माध्यम से पढ़ाई हो रही है। जिन बच्चों के पास ऑनलाइन सुविधा नहीं है। वो अपने विषय शिक्षक से मोबाइल के माध्यम से अपने प्रश्नों का हल पा रहे है।
पाठ्य पुस्तक की प्रतियाँ पूर्व में ही विद्यार्थीओं को ऑनलाइन मुहैया करा दी गयी है ।सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह ने आशा व्यक्त किया कि जल्दी ही सारी गतिविधियां पूर्व की तरह समान्य हो जाएंगी।