Sat. Jul 19th, 2025

ग्रामीणों के बीच किया मास्क का वितरण ::: गांव को किया जा रहा सैनिटाइज

ग्रामीणों के बीच किया मास्क का वितरण

बछवाड़ा-बेगूसराय ::–

मिंटू झा :-

12 अप्रैल 2020 रविवार

प्रखंड क्षेत्र के चिरंजीवीपुर पंचायत अंतर्गत चिरंजीवीपुर गांव में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू कुमार राजा के नेतृत्व में गांव के लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कोरोना वायरस महामारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बेवजह घर से ना निकले, अत्यधिक जरूरी पड़ने पर ही निकले। साथ ही राजू कुमार राजा ने बताया कि हम लोगों के द्वारा नौ पंचायत में एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी लोगों को मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

मेरे द्वारा पंचायत के सभी घरों में जाकर मास्क उपलब्ध कराते हुए सोशल डिस्टेंस के बारे में भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
इस दौरान मिंटू झा ने ग्रामीणों से कहा कि सावधानी ही बचाव का मूल मंत्र है। इसलिए सावधान रहिए, घर से बिना काम का न निकले। घर से निकलते वक्त मास्क का उपयोग कीजिये।
वहीं ग्रामीण अमित कुमार ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि घर मे रहिए, सुरक्षित रहिए, कोरोनो वायरस से दूर रहिए। उपस्थित गणमान्य गुलशन कुमार ईश्वर, बिंदेश्वरी महतो, सोनू महतो, अमरेंद्र चौधरी, सुनील सिंह, सुजीत सिंह, प्रदीप चौधरी आदि थे।

 

 

गांव को सैनिटाइजर किया जा रहा, समाजसेवी प्रिंस कुमार राय भी हर संभव कर रहे प्रयास

बछवाड़ा ::–

बेगूसराय प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के समसीपुर भीठ में समाजसेवी प्रिंस कुमार राय ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ही नहीं तमाम समाजसेवी भी इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास में लगे हैं।

समाजसेवी प्रिंस कुमार राय द्वारा कस्बा समेत क्षेत्र के गांवों में सैनिटाइजर के छिड़काव का कार्य काफी तेजी के साथ किया जा रहा है। रविवार को समसीपुर, भीठ, रूपसवाज, भुथरी, दियारा क्षेत्र आदि गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।

प्रिंस कुमार राय ने बताया कि इस जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को सैफनी क्षेत्र के सभी गांवों को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वही बछवाडा़ प्रखंड क्षेत्र के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता प्रभाकर राय की ओर से सैनिटाइजर का छिड़काव हेतु दवा उपलब्ध कराया गया है।

प्रभाकर कुमार राय ने बताया कि समाजसेवा के लिए हर हमेशा एक प्रयास रहता है, समाज हितों की लड़ाई हमेशा लड़ता रहूं और दीन दुखियों की सेवा में मन उत्साहित होता है। अभी गरीबों के बीच राशन मुहैया में निरंतर प्रयास जारी है। उपस्थित व्यक्ति राजन आनंद, नीतीश कुमार राय, दर्जनों कार्यकर्ता थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed