Fri. Jul 18th, 2025

सरकार द्वारा दी जा रही तमाम साधनों एवं सुविधाओं से जिले के नागरिकों को वंचित रखा जा रहा है :: गौरव सिंह राणा

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

30 मार्च 2020 सोमवार

कोरोना वायरस का असर अब हर जगह दिखने लगा है। लोग लॉक डाउन का पालन करते हुए बाहर से आए प्रवासी बिहारियों को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। परदेस से लौटे कामगारों और मजदूरों की हुजूम को देखते हुए, लोग डरे हुए हैं। साथ ही नगर निगम बेगूसराय की समस्या एवं राज्य से बाहर रहने वाले मजदूरों के परिवार की सुधि लेने बाला कोई नहीं है।

युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बेगूसराय के जिला पदाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित करवाते हुए कहा कि उतर बिहार के औद्योगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध बेगूसराय जिले में त्राहिमाम की स्थिति आ चुकी है। सरकार के द्वारा दी जा रही तमाम साधनों एवं सुविधाओं से यहाँ के नागरिकों को वंचित रखा जा रहा है जो कि चिंता का विषय है।

सबसे पहले आपका ध्यान नगर निगम की ओर आकर्षित करवाते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत कुल 45 वार्ड है। यहां जोर शोर से लूट-खसोट मचा हुआ है। नगर आयुक्त महोदय के द्वारा खासमखास पार्षदो के वार्ड में जोर शोर से सेनेटाइजर का छिड़काव और फागिंग  करवाया जा रहा है। जबकि अभी तक आधे से ज्यादा वार्डो मे हाहाकार की स्थिति मची हुई है ऐसा क्यों?आखिर नगर आयुक्त किसके दबाब में काम कर रहे हैं।

दूसरे राज्यो से बेगूसराय जिले में आने वाले लोगों के लिए उनके घर पर ही डाक्टर के द्वारा जांचोपरांत गांव के सरकारी स्कूलों में ही इनके रहने और खाने की व्यवस्था  करने की घोषणा राज्य सरकार के द्वारा पहले ही की जा चुकी हैं। लेकिन फिर भी इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है ऐसा क्यों? दिन प्रतिदिन करोना जैसी वैश्विक बिमारी का प्रकोप बढता जा रहा है लेकिन जिले के कुछ पदाधिकारियों की मनमानी से अभी तक जस की तस बनी हुई है। वो लोग सरकार को बदनाम करने को तुले हुए हैं।

बेगूसराय जिले के हजारों मज़दूर वर्ग के लोग जो कि दूसरे राज्यो में फसे हुए हैं। बार-बार उनके द्वारा अपने-अपने घरों में खाना पिना नहीं मिलनें एवं रहन-सहन में हो रही कठिनाइयों के बारे में बताया जा रहा है। अतः आपसे मै मांग करता हूँ कि जिले के सभी ग्राम पंचायत के मुखिया, जिला परिषद, नगर निगम के वार्ड पार्षद के संदर्भ में आपके द्वारा एक आदेशित पत्र जारी किया जाय। जिससे कि इन्हे इस बात की जबाबदेही दी जाय की जिन-जिन परिवार के लोग अभी तक बाहर में फंसे हुए हैं. वो लोग अपने अपने क्षेत्र से इन सभी व्यकितयो की सूची आपको उपलब्ध कराये। ताकि दूसरे राज्यो में उनके रहनें और खाने की वयवस्था सही ढंग से हो सके।

इसलिए मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करवाते हुए इस दिशा में ठोस पहल की मांग करते हुए इन सभी उतपन्न समस्याओं को अविलंब दूर करने की मांग करता हूँ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed