Fri. Jul 18th, 2025

भारतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति का आपातकालीन बैठक, लिए गए कई निर्णय

 

बरौनी (बेगूसराय) ::–

नूर आलम ::–

29 मार्च 2020  रविवार

आज रविवार को डॉ. संजीव भारती, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति, बेगूसराय की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई।

मालूम हो कि डॉ भारती ने सभी राजनितिक पार्टियों, समजसेवियों एवं एक्टिव लोगों से अपील किया कि इस आपदा की घड़ी में सक्षम लोग अपनी सुरक्षा को देखते हुए लॉक डाउन, सोशल डिस्टेंसिंग को पालन करवाने में सहयोग करें तथा भूख से लड़नेवालों को मदद करने में आगे आये।

पुलिस या प्रशासन से केवल उम्मीद करना हमारी भूल हो सकती है क्योंकि ग्रामीण इलाका इसे दिल से नही ले रहा है। अगर स्थिति बिगड़ती है तो सम्हालना मुश्किल होगा।

इस बाबत समिति जिला प्रशासन से पत्र लिखकर अनुरोध किया है। तेघरा अनुमंडल अध्यक्ष रणधीर मिश्रा ने कहा कि पांच सौ वैसे लोगों को चिन्हित किया गया है जिसमे वैसे गरीब जिनका पति नही है या पूर्ण विकलांग है, तथा उनके साथ छोटे बच्चे है। इनलोगों को 15 दिनों का भोजन सामग्री समिति उपलब्ध करवाएगी।

प्रखंड अध्यक्ष तेघरा रामसुन्दर जी ने कहा कि बिशेष अभियान चलाने के लिए प्रशासन समिति का सहयोग ले या समिति के लोगो को अपनी सुरक्षा के साथ समाज को जागरूक करने की अनुमति दे।

नगर तेघरा के अध्यक्ष पवन कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र शर्मा, बरौनी प्रखंड के सचिव सन्नी यादव आदि लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र के सदस्यों को मोबाइल से निगरानी की जिम्मेदारी दिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed