Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़  मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–
12 मार्च 2020 गुरुवार
बेगूसराय में प्रशासन के लाख कोशिश के बाद भी अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है।  बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर गुमटी के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीमार युवक को मौत के घाट उतार दिया।
 मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी शंकर पासवान के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लोहियानगर रेलवे गुमटी के समीप आज गुरुवार शाम यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने गुमटी के पास  नीतीश को गोलियों से भून डाला।  उसे तत्काल इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया।  लेकिन उसकी मौत हो गई।
हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। लोहियानगर गुमटी बेगूसराय शहर में व्यस्ततम जगहों में से एक है। इस जगह इस प्रकार से वारदात से पुलिस प्रशासन की पोल खोल दी है।
सरे शाम इस तरह की घटना से लोगों में दहशत की वातावरण कायम हो गया था।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed