Fri. Jul 18th, 2025

भोजपुर में 15 मार्च से 30 अप्रैल तक आयोजित होंगे विशेष आम सभा

आरा-भोजपुर ::–

बबलू कुमार–

12 मार्च 2020 गुरुवार

सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवम कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विश्लेषण एवम जन साधारण की आकांक्षाओं के आंकलन करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा की अध्यक्षता में 15 मार्च से 30 अप्रैल तक किये जाने वाले विशेष आम सभा के आयोजन सम्बंधित बैठक जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ की गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि विशेष आम सभा प्रत्येक प्रखण्ड के प्रत्येक पंचायत में किये जाएंगे। जिसका रोस्टर तैयार किया जा चुका है। प्रत्येक आम सभा मे 12 विभाग के काउंटर रहेंगे जिसमे लोक शिकायत निवारण, लोक सेवाओं का अधिकार, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, जीविका, श्रम समस्या, ग्रामीण विकास, शिक्षा, पशुपालन, पंचायती राज इत्यादि मुख्य रूप से होंगे।

प्रत्येक आम सभा मे निम्न बिंदु मुख्य होंगे

(1) योजनाओं के क्रियान्वयन में होने वाली समस्या

2) भविष्य में उन समस्याओं को दूर करने के उपाय

3) सरकार से लोगो की अपेक्षा

4) सभी योजनाओं की जानकारी देना।

प्रत्येक आम सभा के लिए पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवम वरीय पदाधिकारी भी चिन्हित कर लिए गए हैं। इसके लिए जिला स्तर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी नोडल हैं एवम प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी। उक्त आम सभा मे प्रत्येक काउंटर पर विभाग से सम्बंधित पदाधिकारी/ कर्मी उपलब्ध कराने का निर्देश जिला स्तर के पदाधिकारियों को दिया गया।

काउंटर पर आगंतुकों से feedback प्राप्त करने हेतु feedback फॉर्म की भी व्यवस्था की गई है।साथ ही प्रत्येक आम सभा की तस्वीर /प्रतिवेदन “पंचायत दर्पण” software पर अपलोड भी किये जाने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, icds , श्रम अधीक्षक इत्यादि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed