गढ़पुरा ::–
बेगूसराय ::–
12 मार्च 2020 गुरुवार
आज नमक सत्याग्रह स्थल गढ़पुरा, बेगूसराय से नोनिया समाज के द्वारा महात्मा गांधी के दांडी यात्रा के जैसा ही पदयात्रा निकाली गईं। जिसमे हजारों लोग शामिल हुए। सभी लोंगों ने भारत माता की जय के नारा लगाते हुए आगे बढ़े।
सदियों खाया नमक हमारा क्या कहता है, धर्म तुम्हरा… लोग एक स्वर में बोल रहें थे।
यह पदयात्रा बेगूसराय के मंझौल, रजौड़, मोहनपुर, कोरिया, पलहास, पकड़ौर और बिहट होते हुए लखीसराय के विद्यापीठ चौक, लखीसराय के – अली नगर पंचायत भवन, पोखरणा से कजरा, अरमां जय प्रकाश आश्रम, टोलरपुर, मानुचक, सूर्यगढ़ा, नंदपुर, मैदानी चौकी से होते हुए मुंगेर, जमुई एवं बिहार के सभी जिलों में जायेगी।
यह यात्रा 6 अप्रैल 2020 को बापू धाम चन्द्रहिया, मोतिहारी, पूर्बी चम्पारण पहुंचेगी। जहां गांधी द्वारा दांडी में नोनिया समाज पर जबरन थोपे गए नमक कानून को तोड़े जाने के दिन एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही पटना के गांधी मैदान में नोनिया जाति को हक औऱ अधिकार के लिए 29 अप्रैल को नोनिया बिंद बेलदार जन महासंघ के बैनर तले महारैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के संयोजक बच्चा प्रसाद वीरू, बहन मंजू कुमारी, भारतीय बहुजन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ॐ प्रकाश महतो, नोनिया बिंद बेलदार जन महासंघ के कोर कमेटी तरुण सिंघ पिंटू, पूर्व जिला प्रसाद कृष्णा कुमार भारती, राष्ट्रीय नोनिया महासंघ दिल्ली ललन कुमार, अखिल नोनिया सयुक्त संघ राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रोफेसर डाक्टर नित्या चौहान (JPU), सारण सह भाजपा के वरिष्ट नेत्री (नवादा) शहीद बूध्धू नोनिया जी का पोता सहित हमारे बिहार के नोनिया बिंद बेलदार के अलग जिलो से आये हुए लोग मौजूद रहें।
ललन कुमार ने सभी नोनिया बिंद बेलदार समाज के बन्धुओं से विडिओ के जरिए आग्रह किये है कि हमारे जाति के लोग अधिक से अधिक सांख्य में समाज के हक और अधिकार के लिए पदयात्रा में शामिल होये और इसे ऐतिहासिक बनाये।