Sun. Jul 20th, 2025

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगदर मे सेमिनार आयोजित

बीरपुर:बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

8 मार्च 2020 रविवार

आज आठ मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुपर 30 क्लास जगदर के द्वारा शान्ति पुस्तकालय के परिसर मे सेमिनार आयोजित की गयी।

सेमिनार का उद्घाटन वीरपुर प्रखंड के जिलापार्षद सुल्ताना बेगम एवं विधायक प्रतिनिधि ब्रज किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज निर्माण मे महिलाओ की भूमिका, चुनौतियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन कुमार ने की। जबकि संचालन सहदेव किशोर ने किया।

सेमिनार मे जनकवि दीनानाथ सुमित्र, अशांत भोला, राहुल शिवाय, रूपम झा, शिक्षक मनोज कुमार झा, महिला नेत्री रूबी शर्मा समेत कई लोगो ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत मे सुपर 30 क्लास के सौजन्य से मेधावी छात्र छात्राओ को समारोह पूर्वक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुपर 30 क्लास जगदर का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया। मौके पर अधिवक्ता राहुल कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य धर्मराज सहनी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed