Thu. Dec 25th, 2025

सिमरिया गंगा स्नान कर लौटने के क्रम में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

5 मार्च 2020 गुरुवार

बेगूसराय में आज दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना बरौनी थाना क्षेत्र के NH- 28 पटेल चौक के समीप की है। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी गांव के रहने वाले बताएं जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सवेरे सभी लोग सिमरिया से गंगा स्नान कर ऑटो से वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई और यह बड़ा हादसा हो गया।

मृतक की पहचान विनोद राय के रूप में की गई है। एवं मृत महिला की पहचान उसी गांव के रहने वाली के रूप में हुआ है। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बरौनी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया गया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed