Fri. Jul 18th, 2025

भारत बंद का व्यापक असर, युवा बिग्रेड ने भी दिया समर्थन

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

23 फरवरी 2020 रविवार

आज भारत बंद का  व्यापक असर देखने को मिला। इस बंद को भीम आर्मी के साथ साथ विपक्षी पार्टी भी शामिल हुए।  भारत बंद का समर्थन युवा ब्रिगेड ने किया। साथ ही युवा ब्रिगेड के कार्यकर्ता सहित संयोजक सह संरक्षक ठाकुर संतोष शर्मा ने बेगूसराय ट्रैफिक चौक से बेगूसराय कपास्या चौक तक आक्रोश मार्च निकालकर अपनी मांगों को दोहराया।

इस अवसर पर ठाकुर संतोष शर्मा ने कहा कि अगर सरकार जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठती है तो संगठन सभी मांगो को लेकर संवैधानिक तरीके से आरपार की लड़ाई लड़ेगी। ये सभी माँग संवैधानिक लोकतांत्रिक और बहुजन समाज के विकास, शिक्षा, स्वस्थ, समानता, हक़ अधिकार से संबंधित है। इसलिए संगठन आने वाले दिनों में बेगूसराय में अपनी मांगों को लेकर विशाल जनप्रदर्शन और धरना करने का काम करेगी।

साथ ही बिहार के विभिन्न जिलों में इस आंदोलन का वृहतरूप दिया जायेगा और जरूरत पड़ने पर इस आंदोलन को उग्ररूप भी देने का काम करेगी। बेगूसराय से पटना तक अपनी मांग को लेकर लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने वर्तमान के NDA सरकार पर भी जमकर हमला बोला और कहा सरकार CAA, NPR, NRC के बहाने हम बहुजनो का मताधिकार छिनने का असफल प्रयास कर रही है। जिसको किसी कीमत पर हम ये असंवैधानिक कानून लागू होने नहीं देंगे, चाहे उसके लिए जो कीमत चुकानी पड़े। इसके लिए तैयार है। साथ ही कहा सरकार आज आरक्षण को खत्म करने की प्रयास ही नही बल्कि समाप्त कर चुकी है। जो हम अस्वीकार करते है और आरपार की लड़ाई लड़ने के तैयार है।

जिसका ट्रेलर आज दिख गया है। आगे लड़ाई लड़ने के लिए हम दलित-पिछड़ा-अल्पसंख्यक तैयार है। संगठन आने वाले दिनों में संगठन बहुरूपियों को भी बेनकाब करेगी। जो आज समाज का जयचंद बनाकर समाज को टुकड़े टुकड़े करना चाहती है।

वही संगठन के प्रदेश संरक्षक राजकिशोर शर्मा ने कहा सरकार संवैधानिक व्यवस्था को खत्म करके मनुस्मृति थोपना चाहती है। जो कभी सम्भव नही है। राहुल कुमार ने कहा आज देश का दुर्भाग्य है कि आज़ादी के 73 साल बाद भी हम असमानता की लड़ाई लड़ रहे है। देश का सत्ता जब तक छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा भीमराव अम्बेडकर, जगदेव बाबू के संतानों के हांथो में नही रहेगा तब तक देश सुरक्षित नहीं होगी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed