Sun. Jul 20th, 2025

माकपा नेता का गले में फंदा लगा संदेहात्मक स्थिति में घर से शव बरामद

भगवानपुर(बेगूसराय) ::–

राजीव नयन ::–

20 फरवरी 2020 बुधवार
थानाक्षेत्र के मानोपुर निवासी  माकपा नेता 50 वर्षीय राजीव चौधरी का  शव संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने उसके घर से  बरामद किया। उनके गले मे फंदा लगा शव बुधवार की सुबह घर के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला।
पुलिस इस मौत को संदिग्ध मान रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कि मृतक राजीव चौधरी की पत्नी पूनम देवी लकवाग्रस्त है।उनका इलाज बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। मंगलवार की देर रात वे क्लीनिक से घर बाइक से लौटे थे। उनके घर मे सिर्फ वृद्ध पिता नारायण चौधरी थे। राजीव अपने एसवेस्ट्स के  कमरे में सोने गए। सुबह में लोगो ने घर में विछावन पर उन्हे मृत पाया। उसके गले मे प्लास्टिक  रस्सी का  फंदा बंधा था।कमरे का दरवाजा भी खुला था।
उनकी संदिग्ध मौत को लोग हत्या  मान रहे है कि उनका शव छत से लटका हुआ नही बल्कि विस्तर पर पड़ा हुआ था। लोगो का मानना की अपराधियों ने घर मे घुसकर राजीव की गले मे फंदा लगाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष दीपक कुमार व एएसआई विनोद कुमार पाठक महिला पुलिस बल के साथ  घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक अवधेश राय एवं माकपा के पूर्व  विधायकराजेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद रामोद कुंवर,आदित्य नारायण सिंह,भाकपा अंचलमंत्री रामचंद्र पासवान,ग्रामीण नीरज कुमार,ब्रजकिशोर कुंवर ,बिजय चौधरीसहित कई नेता मानोपुर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।अवधेश राय ने बताया  कि  साजिश के तहत राजीव की हत्या की गई है।
उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से इसकी उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक ठाकुर,पंसस उमेश दास, श्यामबर्न चौधरी सहित मानोपुर एवं अगल बगल गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed