Thu. Dec 25th, 2025

भाजपा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों के विरोध के बीच विधायक तथा विधान पार्षद ने किया लखनपुर पुल का शिलान्यास 

भगवानपुर- बेगूसराय ::–

@ शिलान्यास स्थल पर दो गुटों मे बटे थे लोग
@ दुर्गा स्थान मे निर्मित सामुदायिक भवन का विधायक ने किया उद्घाटन 
राजीव नयन ::–
19 फरवरी 2020 बुधवार
प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर दुर्गा मंदिर के पास बलान नदी में  चिर प्रतीक्षित पुल का शिलान्यास काफी  विवादों के बीच स्थानीय विधायक रामदेव राय तथा स्थानीय विधान पार्षद रजनीश कुमार ने प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल पर ईट पर संयुक्त रूप से नारियल फोर कर किया।
जहां शिलान्यास किया जाना था वहाँ उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता सह पूर्व पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश राय, पूर्व पंचायत अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व पंचायत अध्यक्ष कैलाश साह के नेतृत्व मे दर्जनो ग्रामीणों द्वारा भोला बाबू अमर रहे, गिरिराज सिंह जिन्दाबाद, अमित साह जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए शिलान्यास का विरोध किया। तत्पश्चात विधान पार्षद रजनीश कुमार तथा विधायक रामदेव राय उक्त स्थल से आगे बढकर शिलान्यास किया। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओ तथा समर्थकों ने रजनीश, रामदेव जिन्दाबाद के नारे लगाए।
शिलान्यास के समय स्थिति तनावपूर्ण बन गया था। शिलान्यास से पूर्व पुजा समिति के सदस्यो, विधायक तथा विधान पार्षद मंदिर के प्रांगण मे पूजा अर्चना की। पूजा-अर्चना के समय भी पूजा समिति के सदस्यो का दिलचस्पी नही देखा गया। शिलान्यास से पहले विधायक मंदिर मे पूजा अर्चना की तत्पश्चात मंदिर परिसर मे लगभग  14  लाख  37  हजार से निर्मित सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।
मौके पर उपस्थित पूर्व प्रमुख लक्ष्मी देवी, स्थानीय मुखिया देवानंद पासवान, पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह, अनिल सिंह, रविंद्र राय ने विधायक को चादर ओढ़कर तथा माला पहनकर सम्मानित किए। उक्त मौके पर विधायक  ने कहा कि उक्त पुल के निर्माण के लिए  2007  से ही लगातार प्रयास करता रहा तथा इसके लिए 16 वार विधान सभा और  22  वार मंत्रालय मे आवाज उठाया,  उक्त कार्य में विधान पार्षद रजनीश कुमार का भी सहयोग रहा है।  जिसका प्राक्लित राशि लगभग  4 करोड़  88  लाख है। यह पुल दो साल मे बनकर तैयार हो जायगा ।
वही भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधान पार्षद को ढोंगी भाजपा बताते हुए पार्टी से बाहर करने की माँग कर दी। मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डा.सुंदरेश्वर प्रसाद सिंह, उपप्रमुख अजय सिंह, जिलापार्षद रामस्वार्थ साह, कार्तिक कुमार सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, प्रकाश साह, मनोज यादव, इन्द्रदेव राय, मुकेश साहु, अरुण सिंह, कृष्ण कुमार राय, जवाहर राय, मोतीलाल राय, अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, तेयाय ओपी प्रभारी मनीष आनंद, तेघरा इन्स्पेक्टर , बचन देव राय, सुशील कुमार महतो, नरेश राय, संजय शर्मा, सरपंच देवाली पासवान, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि नन्दलाल राय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed