Tue. Feb 10th, 2026

भारतीय जनता पार्टी के आधारस्तंभ रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

13 फरवरी 2020 गुरुवार

बेगूसराय भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रवाद के प्रखर नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के आधारस्तंभ रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने की एवं उन्होंने अध्यक्षता करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी के सुविचारओं एवं उनके कर्तव्य पथ पर चलकर हम सब भारतीय जनता के करोड़ों कार्यकर्ता आज भारतीय जनता पार्टी को ना केवल मजबूत कर रहे हैं बल्कि राष्ट्र के संपूर्ण विकास को गति देने का भी काम कर रहे हैं। आज जब दोबारा पूर्ण बहुमत की प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई वाली सरकार दुबारा बनी है। तो निश्चित तौर पर लोगों में राष्ट्रवाद एवं तेज गति से विकास को सराहा है।

इस मौके पर सांसद गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज समर्पण दिवस के रूप में जब महामना की पुण्यतिथि मना रहे हैं तो हमें यह संकल्प लेना होगा कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति संपूर्ण समर्पण का भाव सदैव अपने अंदर रखें। देश में विभिन्न प्रकार की ताकतें सत्ता प्राप्ति की लालसा में राष्ट्र की एकता अखंडता और संप्रभुता को खंडित करने का काम करने का निरंतर प्रयास कर रही है। ऐसे वक्त पर हम सबों को एकजुट होकर सशक्त राष्ट्रवाद के प्रहरी के रूप में देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस भारत की परिकल्पना की थी। आज वह भारत जब अपने यशस्विता को संपूर्ण भूलोक पर आरूढ़ कर रहा है। तो राष्ट्र विरोधी ताकतें उस दिशा में बढ़ते भारत के मार्ग में अवरोध बन कर खड़े हैं। परंतु भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती आई है। तो निश्चित तौर पर बिना सत्ता की लालसा किये, मिले अपार जन समर्थन के दम पर राष्ट्र के सशक्त प्रहरी के रूप में राष्ट्रहित में यथोचित सभी फैसले लेकर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को भी गति देते हुए भारतीय धरा के कणकण की ऐतिहासिकता को कायम करने का काम करेगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के इस मौके पर हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संकल्पित मन से यह प्रण ले कि जब तक राष्ट्र हित की बात तक चलती रहेगी तब तक हम सब राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर निरंतर उस दिशा में काम करते रहेंगे एवं भारत को विश्वगुरु बनाने का अपना संकल्प अवश्य पूरा करेंगे।

मंच संचालन जिला महामंत्री हीरा पोद्दार ने किया। इस कार्यक्रम के मौके पर अमरेंद्र अमर, संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सर्वेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जयराम दास, नवीन कुमार, अमर कुमार, उषा रानी, अनिता राय, संजय सिंह, राजीव वर्मा, कुंदन भारती, मिर्तुंजय कुमार वीरेश, सुमित सन्नी, दीपक ठाकुर, विकास कुमार, बीनू सिन्हा, चंचल कुमार एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed