Fri. Jul 18th, 2025

पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

भगवानपुर(बेगूसराय) ::–

राजीव नयन ::–
5 फरवरी 2020 बुधवार 
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में पारिवारिक कलह में एक युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जयजय राम महतो का 25  वर्षीय पुत्र अमन कुमार 5 वर्ष पूर्व मनसुरचक थाना क्षेत्र के नवटोल गाँव की एक पूर्व से शादीशुदा दीपा कुमारी से कोर्ट मैरिज कर वैवाहिक जीवन आरंभ किया।
जिससे एक चार वर्ष का पुत्र भी है। विवाह के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन कलह मे बीतने लगा। अमन कुमार चार भाई तथा दो बहन में  सबसे छोटा और दुलारा था। ग्रामीणो का कहना है कि दीपा कुमारी और अमन कुमार पढा़ई के दौरान विद्यालय से ही एक दूसरे को जानते थे और दोनो का  एक दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इधर कई दिनो से मृतक अमन कुमार दीपा के व्यवहार से मानसिक रूप से अति तनाव मे था।
अंत में ऊब कर बीती रात अपने घर मे लगे सिलिंग फैन मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को देरतक जब उसका दरबाजा  नही खुला तो लोगों ने पहले आवाज दी, फिर आशंका हुई और दरवाजा तोड़कर देखा तो लोगो ने देखा कि अमन सिलिंग फैन से झुल रहा है। घर की महिलाओ ने दृश्य देखकर रोने बिलखनेलगी। उसकी पत्नी दीपा भी दहाड मारकर चीख-पुकार मचा रही थी, जबकि उसका रोना लोगों को रास नही आ रहा था। सभी एक ही बात बता रहे थे यह नाटक है इसी की वजह से यह सब हुआ है।
उक्त घटना की सूचना पर  थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को भी मृतक की पत्नी दीपा अमन का शिकायत लेकर थाना गई थी। इधर कुछ दिनो से दोनों में कुछ ज्यादा ही कलह बढ गया था। लोगों ने बताया कि बीती रात लगभग बारह बजे फोन पर मां से अमन बात भी किया था। अमन की मां एक वैवाहिक कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए दिल्ली गई हुई है, जहां अमन की बहन रहती है।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एएसआई विनोद कुमार पाठक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिए। घटना स्थल पर सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
          वहीं दूसरी ओर मानोपुर गांव का ही सुशील कुमार का करीब 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार का चार दिन पहले दिल्ली में अचानक मृत्यु हो गई। वह वहां किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उक्त घटना की जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मचा है। उक्त मृतक को दो छोटी पुत्री एवं एक दुधमुंहा पुत्र है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed