बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
5 फरवरी 2020 बुधवार
मन में जज्बात हो तो कुछ भी किया जा सकता है। सामाजिक स्तर पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले ऐसे ही लड़के कि जज्बात ने आज अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने का गौरव प्रदान किया है। युवाओं को ऐसी लड़के से प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है।
विभिन्न सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे अमित जयसवाल को जहाँ 9 फरवरी को पटना में बिहार रत्न से सम्मानित किया जाएगा। वही इनका Ivolunteer अवॉर्ड में Ivolunteer हीरो अवॉर्ड के लिए चयन किया गया है। जिसका पुरस्कार श्री जायसवाल को 14 फरवरी को चेन्नई में दिया जाएगा।
आई वॉलिंटियर्स अवॉर्ड एक अमेरिकी संस्था के द्वारा दी जाती रही है। पूरे भारत से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले 51 लोगों में से 8 लोगों का चयन वोटिंग व ज्यूरी के द्वारा किया गया है। जिसमें श्री जायसवाल को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
पूरे बिहार से बेगूसराय के अमित जायसवाल के चयन पर उनके परिजन व मित्र ने खुशी जाहिर की। चयन की प्रक्रिया में सामाजिक कार्यों का स्तर, सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूकता इत्यादि चीजों का ध्यान रखते हुए ज्यूरी व वोटिंग के द्वारा प्रतिभागियों के चयन किया जाता है। बिहार रत्न के बाद मिल रहे इस सम्मान के बारे में श्री जायसवाल ने बताया कि लगातार लोगों के द्वारा मिल रहे प्यार व साथ के वजह से ही ये सब सम्भव हो पा रहा है। इसीलिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं।
श्री जायसवाल के साथ बेगूसराय व बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर जाने पर गौरव, रौनक, रंजन कुमार, धनंजय कुमार, किशन गुप्ता, विजय महाराज, शिवप्रकाश भारद्वाज, अभिषेक सिंह, सूर्यप्रताप, अर्चना कुमारी, निरंजन सिंह, आलोक कुमार, बिनु सिन्हा, विशाल, प्रशांत, विकास, विजय, रणधीर कुमार समेत सैकडों लोगों ने बधाई दिया।