Wed. Feb 12th, 2025

प्रखंड स्तरीय TLE/TLM मेला सह- विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

संदेश-भोजपुर ::–

बबलू कुमार ::–

31 जनवरी 2020 शुक्रवार

आज मध्य विद्यालय संदेश के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय TLE/TLM मेला सह- विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सह- निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी मध्य विद्यालय संदेश गणेश साह ने किया।

प्रखंड संदेश अंतर्गत विभिन्न संकुल स्तर से चयनित छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया । स्कूल के सभी बच्चों ने अपने द्वारा बनाये गए प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया और इस प्रोजेक्ट से क्या-क्या फायदे है उस पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं विभिन्न संकुलों से चयनित होकर आये शिक्षकों द्वारा भी अपने-अपने कक्षा/ विषय से सम्बंधित TLE/TLM का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञान प्रदर्शनी में संकुल संसाधन केन्द्र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर को प्रथम स्थान, संकुल संसाधन केन्द्र, मध्य विद्यालय कोरी को द्वितीय स्थान एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नसरतपुर को तृतीय स्थान मिला। TLE/TLM के प्रदर्शन में शिक्षकों ने भी भाग लिया । उनमे से संकुल संसाधन केन्द्र, मध्य विद्यालय बागा से संजय कुमार गुप्ता उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामाषाढ को प्रथम स्थान, संकुल संसाधन केन्द्र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर से मृत्युंजय कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर को द्वितीय स्थान एवं संकुल संसाधन केन्द्र, मध्य विद्यालय संदेश से मीना कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिल्हौस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडली में सुहासत सहदेव +2 विद्यालय संदेश के शिक्षक दीनदयाल साव एवं चंद्रशेखर कुमार थे।

प्रखंड स्तरीय TLE/TLM मेला सह- विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने वाले में सभी संकुल समन्वयक धर्मेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर सिंह, निर्मल कुमार राम, उमेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, महफूज़ आलम एवम श्रीकुमार राम सहित हृदयानंद शर्मा, जितेंद्र कुमार चौबे, सुरेश शर्मा, रामजी रजक, रामेश्वर चौधर, अमरेश कुमार मिश्रा, रमेश सिंह, प्रधानाध्यापक अनवर अहमद, मो ओबैदुल्लाह सहित सैकड़ों शिक्षक/शिक्षिकाएं शामिल हुई।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed