Wed. Feb 12th, 2025

कोसी हॉस्पिटल मधेपुरा में धूमधाम से मनाया गया 71 वां गणतंत्र दिवस

मधेपुरा ::–

रूपेश कुमार ::–

26 जनवरी 2020

रविवार

मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित कोशी हॉस्पिटल मे 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम से झंडा तोलन का आयोजन किया गया।

जहां डॉक्टर राज किशोर सिंह ने झंडा तोलन किया। वहीं कोशी हॉस्पिटल के संस्थापक कुमार आशीष ने तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार आशीष ने कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय लोकतंत्र और हर भारतीय के लिए काफी खास दिन है। उन्होंने कहा कि यही व दिन है जब भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी के बाद आज के ही दिन संविधान लागू हुआ। इसी वजह से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है। आज के समय में भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं

26 जनवरी 1947 को जो हमें आजादी मिली थी। वह आसानी से नहीं मिली। इसके लिए हमें बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी है और लंबा संघर्ष करना पड़ा। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, मंगल पांडे ,हैदर अली ,टीपू सुल्तान बहादुर शाह जफर, पंडित जवाहरलाल नेहरू ,चंद्र शेखर आजाद और भगत सिंह जैसे हजारों महानायक जिन्होंने आजादी दिलाने में अपना बलिदान दिया। तब जाकर हम आजाद हुए , देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने खूब मेहनत की। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने में दिन-रात एक कर के उन्होंने अपने आराम और जीवन के सारे सुख त्याग दिए।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

इस आजादी की लड़ाई में हर धर्म, जाति, रंग और नस्ल के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, तभी हम लोगों को आजादी मिली है और इस दिन ही हमारे देश को अपना संविधान मिला था। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। इस के 6 मिनट बाद 10 बजकर 24 मिनट पर राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बग्गी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे।

26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

यह संविधान ही है, जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों ने एक दूसरे से जुड़े रखता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित है।यह संविधान 2 साल, 11 महीने और 18 दिन में तैयार किया गया था।
संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।

आवृत्ति जीवन हॉस्पिटल की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

मौके पर छात्र (राजद) नेता – चेतन आनंद ने कहा कि आजादी मिलने और संविधान लागू होने के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते है,तब तक स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा नहीं होगा। इसके लिए हम सभी को एक होकर प्रयास करने से श्रेष्ठ और विकसित भारत का निर्माण होगा।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

इस मौके पर डॉक्टर राजेश कुमार, डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर रवीन्द्र कुमार, डॉक्टर ठाकुर प्रसाद, डॉक्टर नीरज कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed