Fri. Apr 25th, 2025

जल-जीवन-हरियाली, नशा मुक्त बिहार, बाल विवाह एवं दहेज मुक्त बिहार बनाने को लेकर मानव श्रृंखला सफल

संदेश-भोजपुर ::–

बबलू कुमार —

19 जनवरी 2020

रविवार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर जल-जीवन-हरियाली, नशा मुक्त बिहार, बाल विवाह एवं दहेज मुक्त बिहार बनाने को लेकर आज मानव श्रृंखला में संदेश प्रखंड के सभी लोग भाग लिया।

प्रखंड संदेश के प्रखंड विकास अधिकारी और थाना अध्यक्ष ने बतलाया कि मानव श्रृंखला में संदेश बाजार से प्रखंड के अंतिम छोर संदेश पवना रोड के कोरी पंचायत के कुशडीहरा गांव पुल के पास तक सभी लोग मानव श्रृंखला बनाकर खड़े थे।

वही स्कूल के सभी बच्चे उत्साह पूर्ण नारे लगा रहे थे। आम जनता भी सरकार के द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला में कतार में भाग लिया, राजनीतिक दल जनता दल, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने इस मानव कतार में लगकर सफल बनाया। संदेश बाजार पुल पर थाना अध्यक्ष संदेस, अंचलाधिकारी एवं सभी प्रशासन के लोग भी इस मानव श्रृंखला में कतार खड़ा होकर सफल बनाने में लगे रहे।

आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सभी विभाग के कर्मचारी मानव श्रृंखला में भाग लिया। वही नियोजित सभी शिक्षकों ने इस मानव श्रृंखला का विरोध किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed