बेगूसराय ::–
अंकित झा ::–
12 जनवरी 2020
रविवार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे युवा सप्ताह के प्रथम दिन स्वामी विवेकानंद चौक पर विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए एक संदेश यात्रा निकाली गई। जो स्वामी विवेकानंद चौक से आरम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जी डी कॉलेज में सभा मे तब्दील हुई।
इस बीच भारत माता की जय, वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद का क्या संदेश सुंदर सुहाना अपना देश, गांव-गांव हम जाएंगे भारत भव्य बनाएंगे, नंद के आनन्द की जय विवेकानंद की जैसे नारो की उद्घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री शिवम कुमार ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजित चौधरी व नगर अध्यक्ष ऋषव कुमार ने कहा कि भारत को आधुनिक इतिहास को नई दृष्टि देने वाले महान आध्यात्मिक विभूति स्वामी विवेकानंद जी का आज 157वा जयंती है। इन्होंने भारत ही नही वरन सम्पूर्ण विश्व क्षितिज पर ज्ञान के प्रकाशपुंज से भारत को आत्मगौरव प्रवृति व चरित्र निर्माण का सन्देश दिया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार व नगर मंत्री शिवम कुमार ने कहा कि विश्वगुरु विवेकानंद जी की जयंती पर आज देश के युवा वर्गों को इनके आदर्शों का निश्चित रूप से अनुसरण करना चाहिए। भारत विश्व के सबसे अधिक युवाओं का देश है। जिस ओर युवा चलेंगे विकास की रुख उसी ओर मुड़ पड़ेगा। ऐसे में विवेकानंद के वचन व सन्देश आज देश के तमाम नकारात्मक माहौल को बदल सकता है।
इस मौके पर मौजूद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृत्युंजय कुमार गोलू व जी डी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि युवा सप्ताह के रूप में 12 जनवरी से 19 जनवरी तक जिले के सभी इकाइयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मौके पर जी डी कॉलेज महासचिव बादल कुमार व वरिष्ठ छात्र नेता आर्यन सिन्हा ने कहा कि विवेकानंद की जीवनी आज युवाओं के लिये प्रेरणादायक है। शिकागो में दिए गए उनके भाषण ने सम्पूर्ण देश का गौरव बढ़ाया था। विवेकानंद ने कहा था कि बार बार परमेश्वर का नाम लेने मात्र से कली धार्मिक नही हो जाता। जो व्यक्ति सत्कर्म करता है वही धार्मिक होता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आदित्य कुमार ने कहा कि वर्तमान माहौल में युवाओं का भटकाव शिक्षा से उन्हें काफी दूर कर रहा है ऐसे में वक़्त है कि हम अपनी आत्मीय शिक्षा को जागृत कर एक बेहतर सकारात्मक माहौल की और कदम बढ़ाएं।
मौके पर निशांत झा, दीपक, गुलशन, विवेक, शांतनु, राहुल, नितिन, वीरू, प्रियांशु, अजित, पूजा, पल्लवी, सुनील, अतुल, केशव, नीतीश, प्रिंस, बंटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।