बेगूसराय ::–
@ बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार बेगूसराय में
@ 19 करोड़ से अधिक योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
विजय श्री ::–
4 जनवरी 2020
शनिवार
आज शनिवार से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छठे चरण की जल-जीवन-हरियाली यात्रा शुरू हो गई। यात्रा के पहले चरण में मुख्यमंत्री बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के सादपुर पूर्वी गांव पहुंचे।
यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री ने यहां उन्होंने 19 करोड़ 86 लाख 41 हजार 120 रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने यहां लघु सिंचाई विभाग द्वारा तीन करोड़ 45 लाख 1463 रुपए की लागत से जिर्णोद्धार कराए जा रहे सादपुर पोखर का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग द्वारा 15 करोड़ 20 लाख 49 हजार की लागत से बनने वाले बलिया आईटीआई, सादपुर में सात निश्चय योजना के तहत हर घर जल के लिए 14 लाख 41 हजार 400 रुपए की योजना का भी शिलान्यास किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पीएचईडी विभाग द्वारा एक लाख 56 हजार की लागत से जीर्णोद्धार किए गए कुआं तथा शिक्षा विभाग द्वारा एक करोड़ चार लाख 48 हजार 904 रुपये की लागत से बने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादपुर के भवन का भी उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत 54 हजार 353 रुपया से बने सोख्ता का भी उद्घाटन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने तमाम योजनाओं का जायजा लेने के बाद अधिकारियों से जल-जीवन-हरियाली अभियान के संबंध में जानकारी ली तथा दिशा निर्देश दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव एवं डीजीपी के साथ दो हेलीकॉप्टर से राजाजी के बगीचे में पहुंचे। जहां गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी लेने के बाद डीपएरीगेशन एवं मनरेगा के तहत लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बगीचा में जिविका के हायरिंग, जल जीवन हरियाली, हस्तशिल्प, स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता, आईसीडीएस, कृषि विभाग, सतत जिवकोपार्जन आदि के स्टाल का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मेंथा तेल की विधि भी देखा।
इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सम्पन्न हो जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, गांव वालों में मुख्यमंत्री का भाषण नहीं होने का आक्रोश देखा गया। मौके पर श्रम संसाधन सह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधान पार्षद रजनीश कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग अमृतलाल मीणा, मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त बंदना किनी, बेगूसराय के डीआईजी राजेश कुमार, बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी अवकाश कुमार भी मौजूद थे।