मंसूरचक (बेगूसराय) ::-
मिंटू झा ::–
03 जनवरी 2020
शुक्रवार
आज शुक्रवार को कन्या उच्च विद्यालय दशरथपुर के संस्थापक सह क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी रहे स्व.सीताराम ईश्वर के 27 वें पुण्यतिथि पर कन्या उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनभर समाजसेवियों को “समाज रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि रजनीकांत पाठक, प्रखंड उप प्रमुख डॉ. अंजना कश्यप एवम विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता हरेकृष्ण ईश्वर एवम संचालन सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा स्नातक क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार रजनीकांत पाठक ने कहा कि अपने बुजुर्गों व अभिभावकों को सम्मान किये बिना हम समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीन दशक पूर्व बच्चियों की शिक्षा के क्षेत्र में स्व.सीताराम ईश्वर जी द्वारा उठाया गया कदम न सिर्फ इस क्षेत्र बल्कि बेगूसराय ज़िले के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ।
उक्त अवसर पर चाँद मुसाफ़िर(साहित्य), बासुकी नाथ सिंह(शिक्षा), रामसेवक महतों (साहित्य), देवनीति राय (शिक्षा), श्यामानंद चौधरी(शिक्षा), अंजनी कुमार सिंह(डेयरी), सरोज कुमार चौधरी कृषि, राजीव कुमार(समाजसेवा), (समाजसेवा), रंजीत गुप्त(कला) को “प्रथम सीताराम ईश्वर समाज रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने एकस्वर से सीताराम ईश्वर की प्रतिमा लगाए जाने की बात मंच से कही।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख शिव कुमार चौधरी, अजय अनंत, शिक्षक सचिन कुमार ठाकुर, राकेश कुमार ईश्वर, विनय पोद्दार, राजा पासवान, नीतीश कुमार, विजय कुमार महतों, विपिन कुमार चौधरी, कुंदन सिंह, संतोष पांडे, राहुल कुमार चौधरी, अर्जुन ठाकुर आदि उपस्थित थे।