भोजपुर (संदेश) ::–
@ पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद ने किया स्मारक का उदघाटन
बबलू कुमार–
3 जनवरी 2020
शुक्रवार
शहीद कॉमरेड सुरेश ठाकुर के शहादत दिवस पर उनके याद में सन्देश प्रखण्ड के अभयपुरा में एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जहां उनका आदमकद मूर्ति का स्थापना किया गया। जिसका उद्धघाटन आरा के पूर्व सांसद कॉमरेड रामेश्वर प्रसाद ने किया। सभा की शुरुआत जनकवि निर्मोही के द्वारा शहीद गीत के साथ शुरू किया गया।
इस मौके पर सभी वक्ताओं ने कहा कि भोजपुर में रणवीर सेना द्वारा गरीबों का आवाज दबाने के लिए सामूहिक जनसंहार रचा जा रहा था, उसी समय संदेश के अभयपुरा गांव के लाल कॉमरेड सुरेश ठाकुर भाकपा-माले के नेतृत्व में संघर्ष के मैदान में चल पड़े थे। उस समय सामंती ताकतें और रणवीरों ने कॉमरेड सुरेश ठाकुर का अपहरण कर 2 जनवरी 1995 को सन्देश अंचल के बरतीयर गांव में हत्या कर दिया था।
सभा को सम्बोधित करते हुए सभा के मुख्य वक्ता कॉमरेड रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि आज देश को आरएसएस व भाजपा ने विभाजन के कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है। संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता -अखण्डता खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश 1947 की स्थिति में खड़ा है।
जब देश मे किसानों के फसल का कीमत, मजदूरों की मजदूरी, महिलाओं की सुरक्षा, छात्रों – नौजवानों के शिक्षा – रोजगार का सवाल उठ रहा है तो आरएसएस व उनके मोदी – शाह गोलवरकर के दो राष्ट्र के सिद्धांत लागू कर देश मे CAA, NRC, NPR लागू कर देश बटना चाहती है।
उन्होंने कहा कि देश की कौमी एकता से जनरल डायर भी डरता था। जिससे घबरा कर जलियांवाला बाग करवाया। लेकिन यह एकता नही टूटी और अपने बल पर देश को आजाद कराया। आज देश के अंदर सड़कों पर, जामिया, एमयू, जेएनयू, से लेकर पूरे देश मे छात्र – नौजवान, बुद्धिजीवी इस मनुवादियों दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रही है। और सुरेश ठाकुर भी इन्ही ताकतों से लड़ाई लड़ी थी।
सभा को भाकपा – माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य मनोज मंज़िल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश भारी संकट में है। जिन वोटरों ने यह सत्ता बनाई उन्ही को नागरिकता साबित करने को बाध्य किया जा रहा है। जब यह सरकार बनी थी तो लोगों ने सोचा कि हमारे रोजमरे की जरूरतों, हमारे बच्चों के शिक्षा – स्वाथय की बात होगी किसी ने नही सोचा की यह सरकार नागरिकता साबित करने की कहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में देश की जनता को शरणार्थी का दर्जा मिलने वाला है।
वक्ताओं ने देश के मजदूर यूनियन के आह्वान पर 8 जनवरी के हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। सभा का संचालन कृष्णा सोनी ने किया। सभा मे जिला कमिटी सदस्य नीलम कुंवर, जीतन चौधरी, प्रखंड कमिटी सदस्य चन्द्रमा प्रसाद, संजय गुप्ता, मेघनाथ, जी, जयराम पासवान, बलि साह, संचलन पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह, मुखिया मंजू देवी, बबन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।