Thu. Apr 24th, 2025

बच्चे व बुजुर्गों ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए, लिया अलाव का सहारा

मंसूरचक (बेगूसराय) ::–
मिंटू झा ::–

31 दिसंबर 2019

मंगलवार

बेगूसराय जिले में ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के गांव में कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गए हैं। जाड़े के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। बाहर निकलने की नौबत नहीं आई है।

वहीं दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। ज्ञात हो कि इन दिनों कड़ाके की ठंड के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण चंद्रदेव झा बताते हैं कि सुबह से घने कोहरे के कारण लोग घरों से नहीं निकल सके। वहीं हवा न चलने के कारण कोहरा दोपहर के बाद तक छाया रहा है।

दोपहर को हल्की धूप निकली, तब कहीं लोगों ने राहत महसूस की। ठंड बरकरार रहने के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री में खासा इजाफा हो रहा है। लोग ठंड के चलते घरों से नहीं निकल सके। वही गोविंदपुर, समसा, बहरामपुर, सराय, नूर नगर, साठा गांव में अलाव क़े आग सेकने वालों की भारी भीड़ जमा रही।

सर्दी के चलते जहां आम लोग तो गर्म कपड़ों, आग आदि से सर्दी का बचाव कर रहे हैं। वहीं जानवरों की हालत खस्ता है। बेचारे सर्दी में ठिठुर रहे हैं। कहीं आश्रय नहीं देख यह मवेशी खुले आसमान के नीचे सिकुड़ते रहते हैं। धूप निकलने के बाद ही उन्हें राहत महसूस हो रही है। इस समय भीषण सर्दी के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed