Fri. Jul 18th, 2025

पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : उप प्रमुख

मंसूरचक(बेगूसराय) ::–

मिंटू झा ::-

16 दिसंबर 2019

सोमवार

पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता है। असहायों, निर्बल व ज़रूरतमंदों की सेवा करने वालों को कभी कष्ट नहीं पहुंचता है। अतः एकदूसरे के प्रति लोगों में सहायता एवम दया का भाव रहना सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ये बातें मंसूरचक की प्रखंड उप प्रमुख डॉ. अंजना कश्यप ने समसा-2 पंचायत के मुखिया इज़हार अंसारी द्वारा आयोजित “कम्बल वितरण समारोह” को संबोधित करते हुए सोमवार को कही।

उप प्रमुख ने कहा कि इस ठंढ़ के मौसम में ज़रूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण करना बड़ा ही पुनीत कार्य है। वर्षों से इस अभियान को जारी रखने के लिए मुखिया इज़हार अंसारी बधाई के पात्र हैं। अन्य जनप्रतिनिधियों को भी इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

उक्त अवसर पर मुखिया इज़हार अंसारी के निजी प्रयास से पंचायत के लोगों के बीच पाँच सौ कम्बल का वितरण किया। मुखिया ने कहा कि वर्षों से इस कार्यक्रम को संचालित किया जाता रहा है और ऐसे कार्यक्रमों से आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है। उनके द्वारा समसा-2 पंचायत में विकास की गंगा बहाने का संकल्प भी दोहराया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया इज़हार अंसारी एवम संचालन समाजसेवी घनश्याम चौधरी ने किया। बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह फ़िल्म अभिनेता अमिय कश्यप, कलाकार जय मंगल यादव, पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी मुमताज़ बानो, मो. इकबाल अंसारी, सुबोध रजक आदि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed