Fri. Jul 18th, 2025

भोजपुर में जन अधिकार पार्टी-लोo का एक दिवसीय धरना जिला मुख्यालय पर

भोजपुर-

बबलू कुमार

16 दिसंबर 2019

सोमवार

राज्य में बढ़ रहे अपराध के साथ एनआरसी बिल को लेकर भोजपुर में जन अधिकार पार्टी-लोo का एक दिवसीय धरना जिला मुख्यालय आरा स्थित जिला समाहरणालय के समक्ष सभी कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ दिया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार सिंह, संचालन अति पिछड़ा के अध्यक्ष जलाउदीन अंसारी एव धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए जाप के अध्यक्ष डॉ.ब्रजेश कु० सिंह ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल-सीएबी एक ऐसा बिल है जिसके GBआधार पर वर्तमान भाजपा सरकार देश मे धार्मिक सौहार्द को बिगाडऩे की कोशिश कर रही है। धार्मिक भेदभाव के आधार पर बनने वाले इस कानून को सडक़ से संसद तक सभी जगह विरोध किया जा रहा है क्योंकि हमारा देश एक अमन-पसंद देश है। जो सरदार पटेल की एकता और गांधी की अहिंसा में विश्वास करता है।

इस बिल के लागू करके भाजपा सरकार न केवल संविधान की धज्जियां उड़ान चाहता है। बल्कि इस देश की आत्मा का गला घोटना चाहता है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि -कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश का एक एक नागरिक इसका विरोध कर रही है। ये बिल वर्तमान भाजपा सरकार की कब्र खोद कर रख देगा। जन अधिकार पार्टी-लो. इस बिल का पुरजोर विरोध करती ह्रै।

प्रदेश महासचिव कृष्ण बिहारी सिंह उर्फ तेज नारायण यादव जी ने कहा कि भोजपुर आरा में हो रहे लगातार लूट, हत्या और बलात्कार पर भोजपुर प्रशासन अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे स्पष्ट होता है कि अपराधी प्रशासन की गठजोड़ है। और बिहार सरकार पुर्णतः फेल है। इस पर सरकार को जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए।

भोजपुर जिला युवा अध्यक्ष रघुपति यादव ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है भारत की जनता का अमन चैन से नहीं देखना चाहती क्योंकि युवा रोजगार मांग रहे हैं, बलात्कारी से पीड़िता न्याय मांग रही है। इसको छुपाने के लिए ऐसा कदम उठाया जा रहा है कि ताकि हमारी नकामी छिप जाए।

इस धरना में शामिल लोगों में जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव कृष्ण बिहारी सिंह, उदय नारायण यादव, युवा अध्यक्ष रघुपति यादव, जुआ के प्रदेश सचिव अविनाश कु० उर्फ लड्डू यादव, अविनाश शर्मा, सुरजीत कुमार, डॉ० बैजनाथ यादव, डॉ० जे० एन उपाध्याय, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, मनोज यादव, कृष्ण मोहन कुमार, सरोज चौधरी, सनोज यादव, सुर्यनाथ सिंह, सुजीत कुशवाहा, रितेश कुमार, ओम प्रकाश पासवान, जितेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह, मो०सोहिल अंसारी, मो०फिरोज, मो० सन्नी राईन, मो० राजा राईन, दीपक कुमार, जितेन्द्र चौधरी, अशीष रंजन यादव, अरविंद पांडे, ओम प्रकाश रजक, सोनू, अजीत आदि लोग शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed