Fri. Jul 18th, 2025

श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ ::: 501 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

 

बछवाडा (बेगूसराय) ::–

मिंटू झा ::–

14 दिसंबर 2019 

शनिवार

पंचायत क्षेत्र के रसीदपुर सर्वेश्वर महादेव पुल के समीप होने वाले श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ।  जिसमें आज शनिवार को 501 कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समस्त ग्रामवासी सहित इलाके के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

यज्ञ का मुख्य यजमान शशि भूषण पोद्दार ने कहा कि यज्ञ से गांव में सुख शान्ति आती है। वहीं इन्होंने कहा कि सिद्धि बाबा नरसिंह दास जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ, वृंदावन की मशहूर रामलीला एवं संध्या में रासलीला का आयोजन किया जाएगा।

यज्ञ स्थल से कलश लेकर कन्याओं ने साठा दुर्गा मंदिर के समीप होते हुए रसीदपुर गांव सुल्ताना होते हुए पुनः बलान नदी से जल लेकर यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण व श्रद्धालु दिवाकर झा, सत्य नारायण झा, मिंटू कश्यप, कन्हैया चौधरी, कुंदन कुमार, अर्जुन चौधरी आदि कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाई।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed