Fri. Jul 18th, 2025

मंसूरचक में दूसरी शादी रचा, पहली पत्नी की हत्या कर कुएं में डाला शव

बेगूसराय ::-

मिंटू झा :–

13 दिसंबर 2019
शुक्रवार

आज मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत में उस समय सनसनी फैल गई, जब वार्ड संख्या 05 स्थित विमल राय की 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी का शव कुएं से मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब लोग कुंआ से पानी निकालने गए तो शव को देखा। जिसके बाद शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कुंआ से निकलवाया।

मृतका किरण देवी के पिता रूदौली निवासी बलदेव राय ने कहा कि अपनी पुत्री की शादी 12 वर्ष पूर्व विमल कुमार राय के साथ किया था। किरण पांच बच्चे की मां भी थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक ही था। लेकिन दोनों के बीच हालात तब बिगड़ गए जब तीन माह पूर्व हमारे दामाद विमल राय ने गांव में ही एक महिला से दोबारा शादी कर लिया।

जिसका विरोध किरण देवी ने किया। उसी समय से उसका पति उनकी बेटी के साथ बराबर मारपीट करता रहता था। विमल राय ने किरण देवी के पिता को उनकी बेटी की हत्या की धमकी भी दिया था।

पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतू बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed