भगवानपुर(बेगूसराय) ::–
राजीव नयन ::–
03 दिसम्बर 2019
मंगलवार
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पैक्स चुनाव दूसरे चरण 11 दिसंबर को होने वाले हैं। चुनाव के लिए सोमवार को ई किसान भवन में समीक्षा की गई। जिसमें कुल 14 पैक्सों के चुनाव हेतु अध्यक्ष पद के लिए 34 एवं कार्यकारिणी पद के लिए 146 नामांकन वैध पाये गये।
इसकी जानकारी देते हुए सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीसीओ धर्मेंद्र पासवान एवं जेएसएस जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि किये गए नामांकन की समीक्षा में सभी नामांकन वैध पाये गये हैं तथा अब 4 दिसंबर को उम्मीदबारों द्वारा नाम वापसी एवं उसी दिन शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि सिर्फ लखनपुर पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के अकेले नामांकन कराने के कारण उक्त पैक्स के अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना पक्का है।जिसकी घोषणा आज की जायेगी। विदित हो कि इस बार अध्यक्ष पद के लिए भीठसाड़ी पैक्स से कुल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है। इस प्रकार सबसे रोचक मुकाबला मोख्तियारपुर पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष ब्रजेश कुमार एवं अवधेश सिंह के बीच सीधा एवं रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
वहां कौन जीतेगा कहना मुश्किल है। इस प्रकार आज के बाद सभी प्रत्याशी प्रखंड मुख्यालय छोड़कर अपनी जीत पक्की करने के लिए क्षेत्र में जोर आजमाइश करेगें।