Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय भाजपा जिला कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया संपन्न ::: नगर मंडल में 12 लोगों ने किया नामांकन

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

27 नवंबर 2019

बुधवार

भारतीय जनता पार्टी का संगठन चुनाव को लेकर आज बेगूसराय नगर मंडल का चुनाव का नामांकन का प्रक्रिया जिला भाजपा कार्यालय बेगूसराय में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर मंडल के चुनाव प्रभारी भाजपा के प्रदेश मंत्री राम लखन सिंह की देखरेख में कुल 12 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

नामांकन का पर्चा दाखिल करने वालों में से विजय कुमार राय, राकेश पांडे, आलोक कुमार, महेंद्र शर्मा, गजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, कमल नयन, दीपक ठाकुर, रूपेश कुमार, रंजीत कुमार, नवनीत राज और विक्की पटेल ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा जिला के महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू, जिला उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयराम दास, भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला मंत्री कुंदन भारती, अनिल रमन, राजेश,  कल्याण सिंह नगर मंडल के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। इसकी अध्यक्षता बेगूसराय नगर मंडल के अध्यक्ष राजेश सोनी ने किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed