Thu. Mar 26th, 2026

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह जी के श्राद्धकर्म में भाग ले उनके गांव बसंतपुर में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की

भोजपुर(आरा) ::–

बबलू कुमार-

27 नवंबर 2019

बुधवार

जनता दल यूनाइटेड भोजपुर इकाई के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मीना सिंह पुर्व सांसद के नेतृत्व में भोजपुर के लाल महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह जी के श्राद्धकर्म में भाग लेने उनके गांव बसंतपुर गए तथा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

भोजपुर जनता दल यूनाइटेड परिवार के तरफ से श्रृद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात उनके परिजनों से मिलकर इस दुःख की घडी में उन्हें हिम्मत एवं धैर्य प्रदान करते हुए कहा कि इस दुःख की घडी में पुरा जनता दल यूनाइटेड परिवार आपसभी के साथ है।

उनके पवित्र आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से अशोक कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष, राकेश रंजन पुतुल, आरा महानगर अध्यक्ष, राजीव रंजन श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,  मुकुल कुमार सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष, उदवन्तनगर, पप्पु चौबे, शैलेश जी, सहित कई वरीय नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed