बेगूसराय ::-
विजय श्री ::-
18 नवंबर 2019
सोमवार
कला संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार तथा जिला प्रशासन, शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 नवम्बर तक शेखपुरा जिले में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय कराटे (बालिका) अंडर-14, 17 तथा 19 की प्रतियोगिता में बेगूसराय की 16 सदस्यी टीम भाग ली थी।
जिसमे बेगूसराय ने कोच कविता कुमारी, पूनम कुमारी तथा कराटे जिला संघ के सचिव गोविन्द कुमार के मार्गदर्शन मे 05 स्वर्ण, 05 रजत व 01कांस्य सहित कुल 11 पदक प्राप्त किया।
पदक प्राप्त करने वाले खिलाडियो में
आस्था कुमारी (स्वर्ण पदक),
काजल कुमारी (स्वर्ण पदक),
आंचल कुमारी (स्वर्ण पदक),
अनामिका कुमारी (स्वर्ण पदक),
सोनी कुमारी (स्वर्ण पदक),
नैना कुमारी (रजत पदक),
अनुप्रिया (रजत पदक),
प्रियंका कुमारी( रजत पदक),
कोमल कुमारी (रजत पदक),
निशा कुमारी (रजत पदक),
रिमझिम कुमारी(कांस्य पदक)
ने पदक हासिल किया।
इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा भुवन कुमार, खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, कराटे के जिला सचिव गोविंद कुमार, शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार, अरविंद कुमार, अरुनव पंकज, चिरंजीवी ठाकुर, पल्लवी कुमारी, संदीप कुमार, चंद्रकिशोर कुमार एवं कार्यलय कर्मी अरविंद मिश्र आदि ने खिलाड़ियो को पदक प्राप्त करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दिये।