Fri. Apr 25th, 2025

घात-प्रतिघात में एक व्यक्ति को पेट में मारी गोली, स्थिति गंभीर

गढ़हरा (बेगूसराय) ::–

नूर आलम ::–

15 नवंबर 2019

शुक्रवार

फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बारो कादिरचक स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे स्थानीय निवासी नूर मोहम्मद को शातिर लोगों ने घात लगाकर पेट में गोली मार दी। जिन्हें बुरी तरह घायल अवस्था में बरौनी के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखकर उसे रेफर कर दिया। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। गोली की घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। चर्चाओं की बाजार गर्म है। आखिर इस क्षेत्र को क्या हो गया है कि आए दिन अपराधियों द्वारा गोलियों का बौछार किया जा रहा है और पुलिस गोली चलने के बाद अंधेरे में हाथ-पैर मारने लगती है।

अपराधियों द्वारा गोली क्यों मारी गई? इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि लोग गोलियों का शिकार हो रहे हैं और अपराधी भी मस्त होकर घूमने में व्यस्त हैं।

घटना की जानकारी पाकर फुलवड़िया थानाध्यक्ष ज्योति कुमार, तेघड़ा डीएसपी आशीष आनंद सहित अन्य पुलिसिया दलबल मौजदू थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed