Fri. Apr 25th, 2025

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के निदेशक से मिलकर, बेगूसराय जिले के खेल के विकास पर चर्चा

बेगूसराय ::–

14 नवंबर 2019

गुरुवार

आज 14 नवंबर को पटना के मोइनुल हक़ स्टेडियम में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नगर सचिव सह शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार तथा अशोक कुमार सिंह ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के निदेशक सह सचिव आशीष कुमार सिन्हा से उनके कार्यकाल कक्ष में मिलकर बेगूसराय जिले में खेल की वर्तमान स्थित तथा इसके विकास पर चर्चा की। साथ ही जिले में बनने वाले खेल भवन सह व्ययमशाला निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

निदेशक से बेगूसराय जिले में वॉलीबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल तथा ताइक्वांडो का एकलव्य केंद्र खोलने हेतु पहल करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विगत दिनों बेगूसराय जिले में राज्यस्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल (बालक) प्रतियोगिता का सफल आयोजन के लिए निदेशक ने बेगूसराय जिले के आयोजन समिति की भूरी भूरी प्रशंसा की। बेगूसराय जिला खेल विभाग की और से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव आशीष कुमार सिन्हा को चादर और मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के क्रीड़ा कार्यपालक सह वॉलीबॉल के राज्य संयोजक संजीव कुमार सिंह भी मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed