Fri. Apr 25th, 2025

पिस्तौल-गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एक अपराधी न्यायालय में मुंशी का करता है काम 

भगवानपुर(बेगूसराय) ::–

राजीव नयन ::–
13 नवंबर 2019
बुधवार
भगवानपुर थाना क्षेत्र के गारा-बदीया पुल पर मंगलबार के अर्धरात्रि में रात्रि गस्ती के दौरान थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं एएसआई बिनोद कुमार पाल अपने बीएमपी जबान के साथ गुप्त सूचना पर बदीया गांव पहुंचे।
उसी समय एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस गाड़ी देखते ही गाड़ी छोड़कर भागने लगा, तत्पश्चात शक के आधार पर  पुलिस बल के सहयोग से उक्त दोनों पदाधिकारियों ने उसे खदेड़कर पकड़ा। दोनों युवक अजय महतो एवं संतोष महतो की तलाशी  लेने पर दोनो के कमर से एक-एक पिस्तौल एवं दो-दो गोली मिला।
जिसे पुलिस ने केस संख्या 206/19 दर्ज कर जेल भेज दिया। विदित हो की उक्त दोनों में से एक संतोष महतो न्यायालय में मुंशी का भी काम करता था।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed