बेगूसराय ::–
विजय श्री ::-
13 नवंबर 2019
बुधवार
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला भाजपा कार्यालय बेगूसराय में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमाार ने की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सिंह ने कहा कि दशकों तक “रामलला हम आएंगे मन्दिर वहीं बनायेंगे” के नारों से लेकर आधिकारिक रुप से मन्दिर वहीं बनेगा तक के सफर क्या किया गया। आज आस्था, आशा, विश्वास, स्नेह, समर्पण के साथ जुड़े हुए असंख्य व्यक्तियो ने जिस निष्ठा के साथ प्रभु राम की जन्मभूमि पर ऐतिहासिकता को कायम रखा है। उन सबों की आस्था के विजय के रूप में माननीय उच्च न्यायालय का फैसला आया है।
संपूर्ण राष्ट्र ने उसे सहर्ष स्वीकार कर अनेकताओं में एकता वाले भारत की पहचान को दृढ़ता प्रदान की है। राष्ट्र की एकता अखण्डता व सम्प्रभुता को अक्षुण्ण रखने के लिए निष्ठावान होकर बहुप्रतीक्षित फैसले के स्वागतार्थ सम्पूर्ण राष्ट्र उत्सुक रहा और उस फैसले को स्वीकार कर एक भारत श्रेष्ठ भारत का परिचय दिया।
उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय न्यायाधीशों ने राष्ट्र के सबसे बड़े विवाद को अपनी कठिन मेहनत से जिस प्रकार सुलझाया है इस हेतु हम उनके भी आभारी रहेंगे।
बैठक में संगठन पर्व 2019 संगठन चुनाव की समीक्षा करते हुुुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने जिले में अबतक 1726 बूथ इकाई का गठन होने एवं जिले में लक्षित 5000 सक्रिय सदस्यता बनाने के लक्ष्य पर अबतक जिले में कुल 3445 सक्रिय सदस्य बनने पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर मंडल इकाई का चुनाव सम्पन्न कर लिया जाएगा।
आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि विगत चार वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के मजबूत आधार रहे कैलाशपति मिश्र जी के पुण्यदिवस 3 नवम्बर को जिला भाजपा के तत्वावधान में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जाता रहा है, इस बार उसी दिन छठ पूजा होने के कारण दिनांक 15 नवम्बर को इस वर्ष भी प्रोफेसर कॉलोनी स्थित राज दरबार सभागार में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमे जिलेभर में प्रतिकूल परिस्थितियों में भी भारतीय जनता पार्टी के आधार को मजबूत करने हेतु तन, मन और धन समर्पित किया है। वैसे 150 से भी ज्यादा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके हक का सम्मान देकर हम वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियां उनका आभार व्यक्त करेंगे।
इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री राजेन्द्र सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
आज के बैठक में पूर्व विधायक कृष्ण प्रसाद सिंह, अशोक महतो(पूर्व मंत्री, बिहार सरकार), सुरेन्द्र मेहता(पूर्व विधायक), सर्वेश कुमार, अमर कुमार, अमरेंद्र अमर, महेश्वर प्रसाद सिंह बाबा, जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, राजेश अम्बष्ट, बलराम सिंह, विकास कुमार, नवीन कुमार, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, सीताराम सिंह, सुमित सन्नी सहित अन्य उपस्थित थे।