मंसूरचक (बेगूसराय) ::–
@ एक साथ ममेरे और फूफेर भाई की डूबने से मौत
नूर आलम ::-
9 नवंबर 2019
सोमवार
थाना क्षेत्र के गणपतौल पंचायत के वार्ड 13 में एक साथ दो मासूम की डूबने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनो बच्चे अन्य बच्चों के साथ बलान नदी के मटकोड़वा घाट पर नहाने के लिए गये थे। इसी क्रम में मधूर 13 वर्षीय पिता दिलीप पासवान, आर्यन 12 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान डूबने लगा। इसी बीच नदी किनारे खेत में काम कर रहे लोगों ने तो नदी से निकाल कर बाहर किया। तब तक बहुत देर हो चुका था।
आर्यन की मौत नदी किनारे ही हो गया और मधूर की मौत मंसूरचक अस्पताल मे हो गया। ग्रामीणो ने बताया कि आर्यन अपने ननिहाल में रहकर पढ़ता था और वह थाना क्षेत्र के ही तेमुंहा गांव के मनोज पासवान का पुत्र था और मां राजकुमारी देवी प्राथमिक विद्यालय तेमुंहा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। जबकि दिलीप पासवान पानीपत में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा है। उनकी चार संतान में दूसरा संतान मधुर था।
दो बहनों का इकलौता भाई आर्यन जो ननिहाल में रहकर पढ़ता था। मधूर की मां कविता देवी का रो रो कर बुरा हाल था और एक तरफ बेटा खोने का तो दूसरे तरफ अपने ननद के इकलौता कोख उजड़ने का सबसे ज्यादा गम था। और बार बार रो रो कर कह रही थी बाप रे बाप कि जबाब देबैये रे बेटवा कैय बाप रे बाप और दहाड़ मारकर गिर पड़ती थी।
मौके पर विधायक रामदेव राय, बीडीओ शत्रुघ्न रजक, सीओ अमर कुमार राय, थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, मुखिया बबिता कुमारी, उप मुखिया जावेद अंसारी ,मंसूरचक के उप मुखिया अरमान कुरैशी, राजद प्रखंड अध्यक्ष नसीम अख्तर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बागेश्वर महतो, संजय कुमार साह, विजय कुमार महतो सहित अन्य उपस्थित थे।