Thu. Mar 26th, 2026

समस्तीपुर स्टेशन पर थर्मोकोल के उपयोग पर लगी रोक

समस्तीपुर :-

सत्यम कुमार महतो :-

10 नवंबर 2019

रविवार

समस्तीपुर रेल मंडल में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बैंन के बाद अब थर्मोकोल के उपयोग पर भी रोक लगा दी गई है। विभिन्न स्टाल और कैटरिंग के दुकानों को रेल मंडल की ओर से वाणिज्य विभाग इस बाबत दिशा निर्देश जारी किया गया है।

जिसमें थर्मोकोल के उपयोग पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं स्टॉल में इसके उपयोग पर पकड़े जाते हैं तो संवेदक पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

इस बाबत जानकारी देते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के एसीएम खानपान पी आर पी सिंह ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर भी रोक लगी है। लेकिन अब थर्मोकोल पर भी रोक लगा है। अगर कोई पकड़ा जाता हैै तो जुर्माना लगाया जाएगा।

2 अक्टूबर के बाद ही स्टेशन पर निर्देश दिया गया है।बताते चलें कि रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर खाने-पीने की पैकेजिंग वस्तुओं में थर्मोकोल का उपयोग किया जाता है। जिसके कारण प्रदूषण का खतरा बना रहता है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed