Fri. Jul 18th, 2025

मुखिया ने दर्ज कराई प्राथिमिकी ::: नदी में डुबोकर हत्या करने का लगाया आरोप

भगवानपुर(बेगूसराय) ::-

राजीव नयन ::-

8 नवंबर 2019

शुक्रवार

तेयाय ओपी क्षेत्र के लखनपुर पंचायत के पालीडीह गांव निवासी मुखिया सह मृतक दीपक के पिता देवानंद पासवान ने अपने छोटे पुत्र दीपक की नदी में स्नान के क्रम में डुबोकर हत्या कर देने की प्राथिमिकी दर्ज कराई है।

प्राथिमिकी में उन्होंने अपने ही ग्रामीण सचिन पासवान, पिता बलराम पासवान, दूसरा अमन पासवान, पिता बिनोद पासवान एवं तीसरा सोमनाथ पासवान पिता गंगम (गमगम)पासवान पर आरोप लगाया है कि उक्त तीनों ने मिलकर मेरे पुत्र करीब 15 वर्षीय दीपक को बहला-फुसलाकर घर से मात्र 300 फ़ीट की दुरी पर स्थित बलान नदी में स्नान करने के बहाने ले जाकर उसे पानी में डुबोकर हत्या कर दिया। ऐसा आरोप लगाया है।

इस संबंध में उन्होंने बताया है कि उक्त घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों द्वारा उसे नदी से निकाला गया एवं तुरंत उसे इलाज हेतु लाइफ लाइन हॉस्पिटल बरौनी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार मुखिया सह मृतक के पिता देवानंद पासवान ने आवेदन में आत्म विश्वास के साथ कहा कि उपरोक्त तीनों लड़कों ने ही मेरे पुत्र दीपक की पानी में डुबोकर हत्या कर दी है।

इधर तेयाय ओपी प्रभारी मनीष कुमार आनंद ने कांड संख्या 202/19 दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिये है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed