बखरी-बेगूसराय ::–
प्रिंस कुमार ::–
05 नवंबर 2019
मंगलवार
बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव में एक घर से चोरी हो जाने की खबर सामने में आया है।
खबरों के अनुसार चोर गांव के त्रिभुवन महतो के यहां सोमवार की रात घटना को अंजाम दिया है। घर में रखे हजारों रुपये, कपड़ा, समान सहित जरूरी कागजातों की चोरी हो गया। जिसमें पैंतीस हजार नगद सहित तीन भर सोना व जरुरी कागजात की चोरी कर ली।
इस घटना की जानकारी परिजनों को सुबह उठने पर पता चला। जब घर का सारा सामान बिखड़ा पड़ा था। पीड़ित परिजनों के द्वारा मामले की जानकारी बखरी थाना को दी। इधर घटना की बात सामने आते ही आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। वही पीड़ित त्रिभुवन महतो ने अपने पड़ोस के ही तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन थाना को दिया है। जिसमें पुरानी भुमि विवाद को बताते हुए घटना को अंजाम देने की बात कही गयी है।
इस घटना के बारे में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिक दर्ज कर विधिसंगत कार्यवायी किया जायेगा।